इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा को बड़ा झटका! टीम इंडिया को मिलने वाला है नया कप्तान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया कप्तान मिलेगा।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Rohit Sharma: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया है। सेलेक्शन कमेटी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नया टेस्ट कप्तान चुनने वाली है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि रोहित बतौर खिलाड़ी इंग्लैंड का दौरा करते हैं या नहीं, क्योंति रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन खराब रहा था।
🚨 NEW CAPTAIN FOR ENGLAND TEST TOUR 🚨
India selectors likely to move away from Rohit Sharma as the Test Captain. [@pdevendra from Express Sports] pic.twitter.com/c1xaadyJ1L
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 7, 2025
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि चयनकर्ताओं की सोच स्पष्ट है। वे इंग्लैंड दौरे के लिए एक नया कप्तान चाहते हैं और रोहित कप्तान के तौर पर फिट नहीं बैठते, ख़ास तौर पर उनके लाल गेंद के फॉर्म को देखते हुए। वे अगले टेस्ट चक्र के लिए एक युवा कप्तान को तैयार करना चाहते हैं और चयन समिति ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि रोहित टीम का नेतृत्व नहीं करेंगे।
रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच में 40.58 की औसत के साथ 4302 रन बनाए हैं। वहीं 273 वनडे मैच में उन्होंने 48.77 की औसत के साथ 1116 रन बनाए हैं। वहीं 159 टी-20 मैच में उन्होंने 31.34 की औसत के साथ 4231 रन बनाए हैं।
रोहित ने टेस्ट में 12 शतक बनाए हैं, जबकि 273 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32 शतक और टी-20 में उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: