---विज्ञापन---

खेल angle-right

PBKS vs RCB: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2025 Qualifier 1: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Qualifier 1: 29 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की निगाहें जीत पर रहेंगी। क्योंकि मैच अपने नाम करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना एलिमिनिटेर जीतने वाली टीम से होगा। मैच शुरु होने से पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर आए। आज सिक्का आरसीबी के पक्ष में गिरा।

आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों में बदलाव किए गए हैं। पंजाब की प्लेइंग इलेवन से मार्को जानसन बाहर हुए हैं, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को शामिल किया गया है। वहीं आरसीबी में जोश हेजलवुड की एंट्री हुई है।

---विज्ञापन---

अय्यर ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद अय्यर ने कहा कि पहले गेंदबाजी भी करते। अगर आप यहां का रिकॉर्ड देखें, तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए मैं आशावादी हूं। वे (भीड़) जबरदस्त रही है और जब आप मैदान में प्रवेश करते हैं तो आपको इस तरह के उत्साह की आवश्यकता होती है और इससे हमें बहुत ऊर्जा भी मिलती है। जिस तरह से वे (सलामी बल्लेबाज) निडर दृष्टिकोण और रवैया दिखा रहे हैं।

क्या बोले रजत पाटीदार?

टॉस जीतने के बाद रजत पाटीरदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट बहुत सख्त लग रहा है, घास अच्छी-खासी है और हम पहले कुछ ओवरों में अधिक से अधिक खेलने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में सभी ने 100 प्रतिशत से अधिक दिया, जितेश साल्ट और कोहली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 29, 2025 07:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola