RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2024 का 10वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान श्रेयस थोड़े कंफ्यूज नजर आए। आज दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम कर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाने पर है। दर्शक इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। आज के मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के सामने हैं।
अनुकूल रॉय को मिली जगह
टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। क्यूरेटर के साथ एक संक्षिप्त बातचीत हुई, उन्हें लगा कि गेंद भी स्पिन करेगी। हर कोई जोश में है। हमें उसी गति को आगे बढ़ाना है। वर्तमान में रहना महत्वपूर्ण है। मेरी भूमिका एक एंकर की भूमिका निभाने की है। घातक गेंदबाजी लाइन-अप का होना हमेशा अच्छा होता है। वर्तमान में रहना जरूरी है। हमें यह देखना होगा कि हम शुरुआत का फायदा उठाएं। अनुकूल रॉय को मौका मिला है। मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं।”
KKR का पलड़ा भारी
IPL में हेड टू हेड के आंकड़ों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर पलड़ा भारी नजर आता है। लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 मैचों में जीत दर्ज और 14 में हार का सामना किया है। दूसरी ओर RCB ने 14 मैचों में जीत प्राप्त की है और 18 में हार का सामना किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR के पूर्व खिलाड़ी ने कोच पर लगाए आरोप, आंद्रे रसेल ने अब दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अब Dog के साथ भी स्टेडियम में उठा पाएंगे आईपीएल का मजा, क्या है RCB की ये अनोखी पहल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines