IPL 2024: अब Dog के साथ भी स्टेडियम में उठा पाएंगे आईपीएल का मजा, क्या है RCB की ये अनोखी पहल

IPL 2024 के 10वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाला है। यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

DOG OUT zone Dedicated area for pet dogs in M Chinnaswamy Stadium

DOG OUT zone Dedicated area for pet dogs in M Chinnaswamy Stadium

IPL 2024, DOG OUT Zone: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 10वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाला है। यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले डॉग लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। IPL का लुत्फ उठाने के लिए अब क्रिकेट प्रेमियों को अपने डॉग को घर पर अकेले छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में डॉग आउट जोन बनाया गया

फैंस अब अपने डॉग के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के भी मजे ले पाएंगे। इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत चिन्नास्वामी स्टेडियम में डॉग आउट जोन बनाया गया है। यहां पर क्रिकेट प्रेमी अपने पेट्स के साथ मैच देख सकेंगे। इससे पहले 2019 में भी ऐसा देखने को मिला था। हालांकि, तब इसे प्रयोग के तौर पर सिर्फ 1 मैच के लिए ही किया गया था। अब RCB के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थायी रूप से डॉग आउट जोन बना दिया गया है। ऐसे में आप अपने प्यारे से डॉगी को लेकर भी IPL का मुकाबला देखने जा सकते हैं।

विज्ञापन

वाइस प्रेसिडेंट ने कही ये बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन ने इस पहल को लेकर कहा, “जब तक डॉग सही तरह का बर्ताव करेंगे, स्वस्थ रहेंगे तब तक डॉग आउट जोन में हर नस्ल के डॉग्स के आने पर कोई पाबंदी नहीं है। मुकाबले के दौरान हम उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम करेंगे। काफी सारे दर्शक डॉग के कारण घर से ही मैच देखते थे। अब ऐसे लोग भी अपने पेट्स के साथ लाइव मैच देख सकते हैं। इससे उन्हें कोई असुविधा भी नहीं होगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ