Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रवि शास्त्री ने दी साउथ अफ्रीका को चेतावनी, कहा- हल्के में लेने की जरूरत नहीं

Ravi Shastri warns South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होने वाली है. इस मैच से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. रवि का मानना है कि न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 4, 2026 11:51

Ravi Shastri Warns South Africa: 4 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. दोनों टीमें सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आई हैं. हालांकि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी है. प्रोटियाज टीम ने भारत समेत कई मजबूत देश को सुपर 8 में हराया है. हालांकि इसके बाद भी रवि शास्त्री ने साउथ अफ्रीका को चेतावनी दी है.

रवि शास्त्री ने दी चेतावनी

रवि शास्त्री ने साउथ अफ्रीका को खास सलाह दी है. रवि का मानना है कि न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी सतर्कता कम न करें, यह सोचकर कि आप बढ़त बना चुके हैं और आराम करने की कोशिश न करें. क्योंकि फिर अचानक एक ऐसा दौर आएगा जब दो या तीन विकेट गिर जाएंगे और वे फिर से मैच में वापसी कर लेंगे.मुझे लगता है कि उनकी तैयारी अविश्वसनीय रूप से विस्तृत होती है. वे प्रत्येक खिलाड़ी का अध्ययन करते हैं, यह तय करते हैं कि किस गेंदबाज को किस बल्लेबाज को कब गेंदबाजी करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा उनके प्रतिद्वंद्वी शानदार हैं. और आप मैदान पर देख सकते हैं कि वे जरा भी पीछे नहीं हटते. वे डटे हुए हैं.

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 टी-20 मैच खेले गए हैं, साउथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड से काफी आगे है. इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की भिड़ंत कुल 5 बार हुई है और सभी मैचों को साउथ अफ्रीका ने जीता है. सेमीाफाइनल से पहले आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में नहीं हैं. लेकिन न्यूजीलैंड बड़ा उलटफेर करने में माहिर है.

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग में चमका क्रिकेट का ग्लैमर, सचिन के खास मेहमानों ने लूटी महफिल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.