हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संन्यास लेने से पहले वो आखिरी बातचीत, क्या बोले थे किंग कोहली? रवि शास्त्री ने खोला राज

Ravi Shastri Kohli Retirement: रवि शास्त्री ने रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली संग हुई बातचीत का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Ravi Shastri: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं यह बात अभी भी कई क्रिकेट फैन्स का दिल मानने को तैयार नहीं है। विराट अपने पसंदीदा फॉर्मेट को यूं अलविदा कहेंगे यह शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए हमेशा के लिए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। विराट के संन्यास के बाद खबरें ऐसी सामने आईं कि कोहली अभी इस फॉर्मेट से विदाई नहीं लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें मैसेज दे दिया गया था कि वह अब टेस्ट टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं। इस बीच, रवि शास्त्री ने रिटायरमेंट से ठीक पहले कोहली संग हुई बातचीत का खुलासा किया है।

आखिरी बातचीत में क्या बोले थे कोहली?

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू शो पर बातचीत करते हुए कोहली संग हुई आखिरी बातचीत को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, “मैंने उनसे इस बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि कोहली के रिटायरमेंट से एक हफ्ते पहले मेरी उनसे बात हुई थी। कोहली के माइंड में संन्यास लेने की बात एकदम क्लियर थी। विराट का कहना था कि उन्होंने इस फॉर्मेट को अपना सबकुछ दे दिया है। कोहली को किसी भी बात का कोई अफसोस नहीं था। मैंने उनसे एक या दो सवाल किए थे, जो हमारी निजी बातचीत थी। कोहली ने खुद साफ किया था कि रिटायरमेंट को लेकर उनसे दिमाग में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं था। विराट की यह बात सुनकर मुझे लगा कि हां यह उनके संन्यास लेने का सही समय है। उनके दिमाग ने बॉडी को बता दिया था कि टेस्ट से विदाई लेने का यह ठीक वक्त है।”

जबरदस्त रहा विराट का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में बतौर बल्लेबाज और कप्तान वो सबकुछ हासिल किया, जिसकी कल्पना एक क्रिकेटर करता है। विराट भारत की ओर से सफेद जर्सी पहनकर कुल 123 मैचों में मैदान पर उतरे। इस दौरान खेली 210 पारियों में किंग कोहली ने 46 की औसत से खेलते हुए 9,230 रन ठोके। विराट ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जमाए। उन्होंने कुल 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान टीम को 40 मैचों में जीत नसीब हुई, जबकि सिर्फ 17 मुकाबले बतौर कप्तान कोहली ने गंवाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola