हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: साल 2012 में कैसी थी दिल्ली की Playing 11, इस नंबर पर खेले थे विराट

Ranji Trophy 2024-25: दिल्ली और रेलवे के बीच 30 जनवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं साल 2012 में कैसी थी दिल्ली की प्लेइंग इलेवन उसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं।

विज्ञापन
delhi team

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी का क्रेज आज से पहले फैंस के बीच इतना देखने को नहीं मिला था, जितना इस बार देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह है विराट कोहली का 13 साल बाद रणजी में खेलना। रेड बॉल क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद अब विराट कोहली ने भी घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को खेलते हुए देखा गया था।

हालांकि इन सब खिलाड़ियों में सिर्फ रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन ही शानदार रहा था, बाकि रोहित से लेकर पंत तक सभी खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए थे। अब दिल्ली का अगला मैच रेलवे के साथ 30 जनवरी को होगा, जिसमें कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज हम बात करने वाले हैं साल 2012 में दिल्ली की प्लेइंग इलेवन कैसी थी और उस वक्त टीम का कप्तान कौन था, कोहली ने किस नंबर पर बल्लेबाजी की थी?

सहवाग की कप्तानी में खेले थे विराट

विराट कोहली ने दिल्ली के लिए अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में यूपी के खिलाफ खेला था। इस मैच में कोहली को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उस वक्त दिल्ली टीम की कप्तानी पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथ में थी। हालांकि, इस मैच में कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: बचपन के किस दोस्त को विराट कोहली ने लगाया गले? तस्वीरों में देखें याराना

इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 42 रन बनाए थे। अब कोहली ने रेलवे के साथ होने वाले मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली बाकी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोहली को रणजी में खेलता देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

साल 2012 में ऐसी थी दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), गौतम गंभीर, उनमुक्त चंद, विराट कोहली, मिथुन मन्हास, पुनीत बिष्ट, सुमित नरवाल, प्रदीप सांगवान, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा और विकास मिश्रा।

ये भी पढ़ें:- कप्तानी से विराट कोहली की ‘तौबा-तौबा’, ठुकरा दिया ऑफर, 25 साल के खिलाड़ी की कैप्टेंसी में खेलने को तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola