Rajat Patidar RCB Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल 2025 में रजत आरसीबी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रजत को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। रजत का प्रदर्शन पिछले सीजन बल्ले से शानदार रहा था।
माना जा रहा था कि विराट कोहली को टीम की कैप्टेंसी दी जा सकती है। हालांकि, कोहली ने कप्तानी के लिए रजत का नाम खुद आगे किया। आरसीबी के नए कप्तान का कहना है कि उनका कप्तानी करने का तरीका जरा हटकर है।
कप्तानी मिलने पर क्या बोले रजत?
रजत पाटीदार ने आरसीबी का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद कहा, “मेरा कप्तानी करने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं शांत रहता हूं, लेकिन उसी समय पर मैं सिचुएशन के बारे में भी पूरी तरह से अवगत रहता हूं। मुझे पता रहता है कि किस चीज की जरूरत है और किस चीज की नहीं। मैं ज्यादा एक्सप्रेस नहीं करता। साथ ही दबाव की स्थिति में मैं पेनिक नहीं करता और यह मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
कप्तान रजत के लिए कोहली का खास मैसेज
रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर विराट कोहली का भी खास मैसेज सामने आया। आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें किंग कोहली रजत को बधाई देते हुए नजर आए। विराट ने कहा, “रजत, मैं और बाकी सभी टीम मेंबर्स हमेशा तुम्हारे पीछे खड़े रहेंगे। जिस तरह से तुम इस फ्रेंचाइजी के साथ ग्रो हुए और तुमने जो शानदार प्रदर्शन किया, उसके चलते तुमने आरसीबी फैन्स के दिल में जगह बना ली है। तुम इस रोल को डिजर्व करते हो।”
रजत का आईपीएल करियर
रजत पाटीदार ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में आरसीबी के साथ ही की थी। हालांकि, रजत का पहला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और वह चार मैचों में सिर्फ 71 रन ही बना सके थे। साल 2022 के ऑक्शन में रजत अनसोल्ड रहे, लेकिन बीच सीजन उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में एंट्री हुई। रजत ने एलिमिनेटर मैच में शतकीय पारी खेलते हुए इस लीग में अपनी पहचान कायम कर ली।
इंजरी के चलते रजत आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके। 2024 में वह फिर लौटे और उन्होंने बल्ले से खूब धमाल मचाया। रजत ने 15 मैचों में 177 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 395 रन ठोके। रजत के बल्ले से पांच अर्धशतक निकले। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले रजत ने आरसीबी को 11 करोड़ रुपये खर्च करते हुए रिटेन किया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines