IPL 2025: आईपीएल 2025 को फिलहाल भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है। अब ऐसा लग रहा है कि आईपीएल को जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। लेकिन आईपीएल के स्थगित होने से आरसीबी को तगड़ा फायदा हुआ है। टीम का अहम खिलाड़ी 2 मैच से बाहर होते-होते बच गया।
आरसीबी को हुआ तगड़ा फायदा
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को फिलहाल उंगली में चोट है। सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्टार खिलाड़ी को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह कम से कम 2 मैच के लिए बाहर हो जाते। लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। ऐसे में रजत पाटिदार 2 मैच से बाहर होते होते रह गए। उन्हें फिट होने के लिए एक सप्ताह का समय मिल गया। उन्हें उंगली की सुरक्षा के लिए स्प्लिंट पहनने और चोट का आकलन करने से पहले कम से कम 10 दिनों तक प्रैक्टिस से परहेज करने की सलाह दी गई थी। फिलहाल वह चोट से उबर रहे हैं और माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2025 दोबारा से शुरू होते ही टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
शनिवार 10 मई को रजत पाटीदार आरसीबी टीम के साथ लखनऊ से बेंगलुरु लौट आए। लखनऊ में होने वाला मैच रोक दिया गया था। ऐसे में वह टीम के साथ बेंगलुरु में हैं। इस लिहाज से वह आरसीबी के लिए अगला मैच खेल सकते थे। अगर पाटीदार बाहर होते तो आरसीबी की कप्तानी जितेश शर्मा संभालते। वह इस रेस में आगे थे। जितेश पंजाब किंग्स के लिए कार्यवाहक कप्तान के रूप में कप्तानी संभाल चुके हैं।
इस विषय पर जितेश शर्मा ने कहा कि मुझे जो मौका मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे आरसीबी की कप्तानी करने का मौका दिया और यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं सोच रहा था कि सही संयोजन क्या होगा क्योंकि देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार दोनों उपलब्ध नहीं थे, और उनकी जगह लेना एक बड़ी जिम्मेदारी थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
34 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
56 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines