हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs BAN टेस्ट सीरीज के बीच जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल, ICC रैंकिंग्स में हुआ बड़ा फेरबदल

Jasprit Bumrah: भारत बांग्लादेश सीरीज के बीच जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया है। आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग्स में आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय टीम 280 रनों के बड़े अंतर से जीता था। दूसरा मैच कानपुर में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया है। जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने आईसीसी रैंकिंग्स में अपना झंडा गाड़ दिया है, जबकि रवींद्र जडेजा ने भी अपना आईसीसी रैंकिंग्स में कमाल कर दिया है।

आईसीसी रैंकिंग्स में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

आईसीसी की नई बॉलिंग रैंकिंग्स के अनुसार आर अश्विन नंबर 1 पर विराजमान हैं। उनके पास 871 अंक हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह नंबर 2 पर काबिज हैं। उनके पास 854 अंक हैं। दोनों गेंदबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। इसके अलावा नंबर 3 पर जोश हेजलवुड हैं, जिनके पास 847 अंक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस 847 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। कगिसो रबाडा 820 अंक के साथ पांचवे स्थान पर हैं।

नंबर 6 पर रवींद्र जडेजा हैं, जिनके पास 804 अंक है। इसके अलावा नंबर 7 पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन है। जिनके पास 801 अंक है। श्रीलंका के प्रभाथ जयसूर्या 743 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। 9वें स्थान पर न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन हैं। उनके पास 721 अंक हैं। इसके अलावा 10वें स्थान पर शाहिन अफरीदी 709 अंक के साथ विराजमान हैं।

विज्ञापन

ऑलराउंडर रैंकिंग्स में जडेजा ना गाड़ा झंडा

आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग्स में जडेजा पहले स्थान पर है। उनके पास 475 अंक है। इसके अलावा आर अश्विन 370 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन 291 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट 282 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं पांचवे स्थान पर वेस्टइंडीज के जोसन होल्डर हैं। उनके पास 270 अंक हैं।

 

ये भी पढ़ें;- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड

विज्ञापन

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola