PV Sindhu: जोधपुर में भारतीय बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने अपने मंगेतर वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस शादी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी से पहले दोनों ने 14 दिसंबर को सगाई की थी, जिसकी जानकारी सिंधु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी।
शादी की पहली तस्वीरें किसने शेयर की थी?
इस भव्य शादी में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। जोधपुर के सांसद ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर शादी की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “पिछली शाम हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई की शादी में शामिल होकर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।”
कौन हैं पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई?
पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई हैदराबाद में रहते हैं और पोसिडेक्स टेक्नोलॉजीज में बड़े पद पर काम करते हैं। उनका अनुभव फाइनेंस, डेटा साइंस और एसेट मैनेजमेंट में है। उनकी और पीवी सिंधु की शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है और लोग उनके बारे में जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
वेंकट दत्ता साई ने दिल्ली कैपिटल्स का काम भी संभाला
वेंकट दत्ता साई का करियर क्रिकेट से भी जुड़ा रहा है। उन्होंने अपनी शुरुआत JSW कंपनी में इंटर्न के तौर पर की थी और बाद में वहां कंसल्टेंट बने। इसी दौरान, उन्होंने JSW की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स का काम भी संभाला। वेंकट ने एक बार कहा था, “मेरी फाइनेंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई IPL टीम संभालने के काम के आगे छोटी लगती है, लेकिन इन दोनों से मैंने बहुत कुछ सीखा।”
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
41 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines