PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। टॉस का सिक्का पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में उछला है। अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी एमाई के बल्लेबाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, मैच का आगाज होते ही पंजाब के कैप्टन अय्यर बड़ी गलती कर बैठे हैं, जिसका खामियाजा पंजाब की टीम को भुगतना भी पड़ सकता है।
श्रेयस अय्यर ने की बड़ी गलती
दरअसल, आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 मैच खेले गए हैं। इन सात मैचों में से छह में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। इस सीजन सिर्फ एक ही बार कोई टीम लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर सकी है। यानी अहमदाबाद में पहले बैटिंग करने का फैसला ही असरदार साबित हुआ है। इस ग्राउंड पर आईपीएल 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसतन स्कोर 221 का रहा है। हालांकि, दूसरे क्वालिफायर में अय्यर ने यह बात जानते हुए भी पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर का यह फैसला पंजाब के पक्ष में जाता है या आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर मुंबई अहमदाबाद में जीत का परचम लहराती है।
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अपने-अपने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। पंजाब के खेमे में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। चहल अपनी इंजरी से उबर चुके हैं और इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। वहीं, मुंबई को मजबूरी में अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है। चोटिल ग्लीसन की जगह पर रीस टॉप्ले को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
50 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines