PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में बीते दिन कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कराची किंग्स ने क्वेटा को 56 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में कराची किंग्स के तेज गेंदबाज हसन अली का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए। इस मैच में हसन अली ने 3 विकेट हासिल करके इतिहास रच दिया, जिसके बाद पीएसएल में हसन एक बड़ा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
हसन अली ने रचा इतिहास
हसन अली ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 4 ओवर में महज 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही हसन अली अब पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हसन अली के नाम अब पीएसएल में 116 विकेट दर्ज हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड तेज गेंदबाज वहाब रियाज के नाम था। जिन्होंने 113 विकेट चटकाए थे।
कराची किंग्स ने बनाए थे 175 रन
बात अगर मैच की करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। कराची की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। जिसके चलते जेम्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई थी। सऊद शकील ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली थी। वहीं मोहम्मद आमिर ने 30 रन बनाए थे। कराची किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हसन अली ने 3, मोहम्मद नबी और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- PSL 2025: Saud Shakeel की पारी के आगे कछुआ भी ‘फेल’, दिला दी महान सुनील गावस्कर की याद
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
12 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines