Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज फिर 2 मैच देखने को मिलने वाले हैं। ये दोनों मुकाबले विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। आज का दूसरा मैच यू मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। जहां इस बार गुजरात जायंट्स की कप्तानी मोहम्मदरेजा शादलू और यू मुंबा की कप्तानी सुनील कुमार के हाथों में हैं।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच यू मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच आज का दूसरा मैच रात 9 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव प्रासरण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार पर होगी। जहां आप मैच देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
यू मुंबा की तरफ से आज कप्तान सुनील कुमार और डिफेंडर प्रवेश भैंसवाल पर नजरें रहने वाली हैं। ये दो शानदार डिफेंडर खिलाड़ियों से गुजरात के रेडर्स को बचके रहना होगा। सुनील कुमार ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में कुल 160 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 399 पॉइंट्स दर्ज हैं। जिसमें से 390 पॉइंट्स सुनील ने टेकल करके हासिल किए हैं। अपने करियर में सुनील कुमार 30 सुपर टेकल कर चुके हैं। दूसरी तरफ प्रवेश भैंसवाल ने अभी तक 160 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 352 पॉइंट्स दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 35 बार सुपर टेकल किया है।
गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलू यू मुंबा के रेडर्स के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। उनका सक्सेस टेकल 56 फीसदी है। उन्होंने इस लीग में अभी तक 92 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 448 अंक दर्ज हैं। इनमें से टेकल के जरिए शादलू ने 354 अंक हासिल किए हैं, इसके अलावा 94 अंक शादलू ने रेड करके हासिल किए हैं। अपने करियर में अभी तक शादलू 19 सुपर टेकल कर चुके हैं। इसके अलावा 32 बार हाई फाइव कर चुके हैं। ऐसे में यू मुंबा के रेडर्स की इस खिलाड़ी से संभलकर रहना होगा।
यू मुंबा की टीम- सुनील कुमार (कप्तान), प्रवेश भैंसवाल (डिफेंडर), अजीत चौहान (रेडर), अमीरमोहम्मद (ऑल-राउंडर), रिंकू (डिफेंडर), एस मुकीलन (डिफेंडर), रोहित राघव (ऑलराउंडर), लोकेश (डिफेंडर), दीपक (डिफेंडर), सतीश (रेडर), अभिमन्यु रघुवंशी (रेडर), मुकेश (रेडर), संदीप (रेडर), रवि (डिफेंडर), विजय कुमार (डिफेंडर), अमरजीत यादव (ऑल-राउंडर), अनिल (ऑल-राउंडर), मोहम्मद गौहरबानी (ऑल-राउंडर)
गुजरात जायंट्स की टीम- मोहम्मदरेजा शादलू (कप्तान), प्रतीक दहिया (रेडर), राकेश (रेडर), हिमांशु सिंह (रेडर), हिमांशु (रेडर), लक्की शर्मा (डिफेंडर), नीतिन पंवार (ऑल-राउंडर), रोहित नंदल (डिफेंडर), अंकित दहिया (रेडर), हरीश (रेडर), श्रीधर कदम (रेडर), वी अजीत (रेडर), अमित (डिफेंडर), मिलाद जब्बारी (डिफेंडर), शुभम कुमार (डिफेंडर), सुमित (डिफेंडर), हिमांशु यादव (ऑल-राउंडर), विश्वनाथ (ऑल-राउंडर)
ये भी पढ़ें:-PKL 2025: 32-32 की बराबरी पर समाप्त हुआ मैच, फिर ऐसे मिली पुनेरी पलटन को जीत
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
41 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
51 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines