PSL 2026 Revised Schedule: 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज होना है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने के सिर्फ 3 दिन पहले शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएसएस 2026 सीजन का नया शेड्यूल जारी किया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के सिर्फ 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया है कि देश में चल रहे ईंधन संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते ये फैसला किया गया है.

बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू में होगा PSL 2026

PCB ने PSL 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए मेजबान शहरों की संख्या 6 से घटाकर सिर्फ 2 कर दी है. अब सभी मुकाबले केवल लाहौर और कराची में ही खेले जाएंगे. यह कदम देश में संसाधनों की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में कुल 44 मैच 39 दिनों में खेले जाएंगे, जहां दोनों शहर 22-22 मैचों की मेजबानी करेंगे.

---विज्ञापन---

हालांकि, ओपनिंग मैच में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह मुकाबला हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के बीच ही खेला जाएगा. वहीं, एलिमिनेटर 1 और 2 और फाइनल लाहौर में होंगे, जबकि क्वालिफायर कराची में खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

मोहसिन नकवी ने दिया बयान

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, "पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के बात चल रही थी. देश में चल रहे ईंधन संकट के कारण लोगों की यात्रा करना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से आवाजाही कम करने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है."

नकवी ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को टालना संभव नहीं था, क्योंकि यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. अगर इसे आगे बढ़ाया जाता, तो बाद में इसके लिए सही समय निकालना मुश्किल हो जाता.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में इस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे केएल राहुल, DC ने अंतिम समय में बदला अपना प्लान

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 पूरा शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय
126 मार्चलाहौर कलंदर्स vs हैदराबाद किंग्समेनलाहौर7:00 PM
227 मार्चक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs कराची किंग्सलाहौर7:00 PM
328 मार्चपेशावर ज़ाल्मी vs रावलपिंडिज़लाहौर2:30 PM
428 मार्चमुल्तान सुल्तान्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेडलाहौर7:00 PM
529 मार्चक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs हैदराबाद किंग्समेनलाहौर2:30 PM
629 मार्चलाहौर कलंदर्स vs कराची किंग्सलाहौर7:00 PM
731 मार्चइस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर ज़ाल्मीलाहौर7:00 PM
81 अप्रैलमुल्तान सुल्तान्स vs हैदराबाद किंग्समेनलाहौर7:00 PM
92 अप्रैलक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेडलाहौर2:30 PM
102 अप्रैलरावलपिंडिज़ vs कराची किंग्सलाहौर7:00 PM
113 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs मुल्तान सुल्तान्सलाहौर7:00 PM
124 अप्रैलरावलपिंडिज़ vs इस्लामाबाद यूनाइटेडलाहौर7:00 PM
135 अप्रैलक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs मुल्तान सुल्तान्सलाहौर7:00 PM
146 अप्रैलमुल्तान सुल्तान्स vs रावलपिंडिज़लाहौर7:00 PM
158 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs पेशावर ज़ाल्मीकराची7:00 PM
169 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेडकराची2:30 PM
179 अप्रैलकराची किंग्स vs पेशावर ज़ाल्मीकराची7:00 PM
1810 अप्रैलक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs रावलपिंडिज़कराची7:00 PM
1911 अप्रैलपेशावर ज़ाल्मी vs लाहौर कलंदर्सकराची2:30 PM
2011 अप्रैलकराची किंग्स vs हैदराबाद किंग्समेनकराची7:00 PM
2112 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs इस्लामाबाद यूनाइटेडकराची7:00 PM
2213 अप्रैलपेशावर ज़ाल्मी vs मुल्तान सुल्तान्सकराची7:00 PM
2315 अप्रैलपेशावर ज़ाल्मी vs क्वेटा ग्लैडिएटर्सकराची7:00 PM
2416 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs रावलपिंडिज़कराची2:30 PM
2516 अप्रैलकराची किंग्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेडकराची7:00 PM
2617 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs क्वेटा ग्लैडिएटर्सकराची7:00 PM
2718 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs रावलपिंडिज़कराची7:00 PM
2819 अप्रैलकराची किंग्स vs मुल्तान सुल्तान्सकराची2:30 PM
2919 अप्रैलपेशावर ज़ाल्मी vs क्वेटा ग्लैडिएटर्सकराची7:00 PM
3021 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs क्वेटा ग्लैडिएटर्सलाहौर2:30 PM
3121 अप्रैलरावलपिंडिज़ vs मुल्तान सुल्तान्सकराची7:00 PM
3222 अप्रैलकराची किंग्स vs पेशावर ज़ाल्मीलाहौर2:30 PM
3322 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs मुल्तान सुल्तान्सकराची7:00 PM
3423 अप्रैलरावलपिंडिज़ vs इस्लामाबाद यूनाइटेडकराची2:30 PM
3523 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs कराची किंग्सलाहौर7:00 PM
3624 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs इस्लामाबाद यूनाइटेडकराची7:00 PM
3725 अप्रैलक्वेटा ग्लैडिएटर्स vs कराची किंग्सलाहौर2:30 PM
3825 अप्रैललाहौर कलंदर्स vs पेशावर ज़ाल्मीलाहौर7:00 PM
3926 अप्रैलहैदराबाद किंग्समेन vs रावलपिंडिज़कराची2:30 PM
4026 अप्रैलइस्लामाबाद यूनाइटेड vs मुल्तान सुल्तान्सकराची7:00 PM
4128 अप्रैलक्वालिफायरकराची7:00 PM
4229 अप्रैलएलिमिनेटर 1लाहौर7:00 PM
431 मईएलिमिनेटर 2लाहौर7:00 PM
443 मईफाइनललाहौर7:00 PM

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए आए 4 नए नियम, जानें सभी टीमों के फायदे और नुकसान