सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 12 और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Live Cricket Score and Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं. एक तरफ पंजाब की टीम इस सीजन में अब तक अजेय रही है और अपने 3 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पंजाब की टीम 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम ने 3 में से केवल 1 मैच जीता है और दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम फिलहाल 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है.
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 16वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
PBKS vs SRH IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. खासकर तेज गेंदबाज यहां काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, इसलिए उन्हें धैर्य के साथ क्रीज पर टिककर खेलना पड़ता है. पिछले तीन मुकाबलों में से दो में टीमों ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए जीत दर्ज की है.
मौसम की बात करें तो PBKS vs SRH मैच के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. ऐसे में दर्शकों को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का आनंद लेने का मौका मिलेगा. मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री रहने की उम्मीद है.
PBKS vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – विजय कुमार वैशाख.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. इम्पैक्ट प्लेयर – ईशान मलिंगा.
Punjab Kings vs SRH IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें हैदराबाद का दबदबा साफ नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 17 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 7 मुकाबलों में ही सफलता मिली है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान ईशान किशन 3 रन और हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
9वें ओवर की तीसरी गेंद पर शशांक सिंह ने हैदराबाद दूसरा झटका दिया है. ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद शशांक ने अभिषेक शर्मा को भी पवेलियन भेज दिया है. अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं.
9वें ओवर की पहली गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा. हेड 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हुए. टीम ने 120 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया है. तीसरे नंबर पर कप्तान ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 105 रन बना दिए हैं. यह IPL के इतिहास में पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल अभिषेक 66 रन और हेड 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 18 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 5 ओवर के बाद SRH का स्कोर बिना किसी नुकसान 84 रन हो गया है. फिलहाल अभिषेक शर्मा 59 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
SRH ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 60 रन बना दिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 35 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभिषेक ने अर्शदीप सिंह के ओवर में दो चौके और छक्के जड़े. उन्होंने ओवर में चार वाइड किए.
PBKS के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 14 रन और ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस.
पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है. लियाम लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा को शामिल किया गया है. वहीं, प्रफुल हिंगे को डेब्यू का मौका मिला. उन्हें जयदेव उनादकट की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है. जबकि पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया है.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
PBKS vs SRH मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद 3.30 बजे शुरू होगा.
इस मुकाबले में सबकी नजरें पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली पर रहेंगी. कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में 22 गेंदों में 36 रन बनाए थे. अब वह SRH के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.
मुल्लांपुर में फिलहाल मौसम बिल्कुल साफ है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. खासकर तेज गेंदबाज यहां काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अपना असर दिखाते हैं. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होता और उन्हें धैर्य के साथ खेलना पड़ता है और क्रीज पर समय बिताना जरूरी होता है.
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस भिड़ंत में SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 7 में ही जीत नसीब हुई है.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. इम्पैक्ट प्लेयर – ईशान मलिंगा.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – विजय कुमार वैशाख.
ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार का सामना किया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 3 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे टीम के कुल 5 अंक हो गए हैं.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुईस, लॉकी फर्ग्युसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. एक तरफ पंजाब की टीम विजय रथ पर सवार है, तो दूसरी तरफ हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी है.










