हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RR Dream Team: इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, तो रातोंरात चमक उठेगी किस्मत! ये 11 प्लेयर्स होंगे बेस्ट चॉइस

PBKS vs RR Dream Team: आईपीएल 2025 के 18वें मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन जोरदार रहा है।

विज्ञापन
PBKS vs RR

PBKS vs RR Dream Team: आईपीएल 2025 में जीत के विजय रथ पर सवार पंजाब किंग्स अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। पंजाब ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखा है। टीम की बॉलिंग तो टॉप क्लास रही ही है, इसके साथ ही पंजाब के बल्लेबाजों ने भी खूब गर्दा उड़ाया है। दूसरी ओर, राजस्थान ने अपने आखिरी मैच में पहली जीत का स्वाद चखा है। नीतीश राणा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, वानिंदु हसरंगा की घूमती गेंदों का जादू भी सिर चढ़कर बोला था। आइए आपको बताते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।

दोनों विकेटकीपर को रखना जरूरी

विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और प्रभसिमरन सिंह दोनों को ही अपनी ड्रीम टीम में रखना होगा। प्रभसिमरन ने पिछले मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था और लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों पर 69 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। वहीं, संजू ओपनिंग करेंगे तो पावरप्ले में खूब धमाल मचा सकते हैं। ग्रैंड लीग में सैमसन को आप कप्तान के तौर पर रख सकते हैं।

तीन बल्लेबाज रहेंगे असरदार

बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और श्रेयस अय्यर सबसे बढ़िया चॉइस होंगे। श्रेयस अय्यर इस सीजन रोके नहीं रुक रहे हैं। दो मैचों में अय्यर के बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके हैं। पंजाब के कप्तान ने पहले गेम में 97 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, लखनऊ के खिलाफ भी श्रेयस ने जमकर महफिल लूटी थी। बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर यशस्वी भी आपको अपनी तेज तर्रार बैटिंग से अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं। रियान पराग बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाते हैं। अय्यर हर हाल में आपकी टीम के कप्तान होने चाहिए।

विज्ञापन

इन ऑलराउंडर पर दिखाना होगा भरोसा

नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा और ग्लेन मैक्सवेल यह वो तीन ऑलराउंडर हैं, जिन्हें आपकी ड्रीम टीम में होना चाहिए। पिछले मैच में नीतीश ने जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी नंबर तीन पर आकर की है उसके बाद उन्हें टीम में लेना जरूरी बन जाता है। हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट अपनी झोली में डाले थे और वह बल्ले से भी अहम योगदान देने का दमखम रखते हैं। मैक्सवेल का बल्ला अगर चला तो वो अकेले ही आपकी मौज करा देंगे। नीतीश और मैक्सवेल को ग्रैंड लीग में आप कप्तान के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये गेंदबाज होंगे सही चॉइस

गेंदबाजी में महेश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर और अर्शदीप सिंह बेस्ट विकल्प होंगे। अर्शदीप आईपीएल 2025 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। अर्शदीप 2 मैचों में 5 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी चेन्नई के खिलाफ अच्छी लय में दिखाई दिए थे। तीन ओवर के स्पेल में आर्चर ने सिर्फ 13 रन खर्च किए थे। महेश तीक्षणा के पास अनुभव मौजूद है और वह अपनी फिरकी के दम पर आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

विज्ञापन

PBKS vs RR Dream Team:

विकेटकीपर – संजू सैमसन, प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज – यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, श्रेयस अय्यर (कप्तान)
ऑलराउंडर -नीतीश राणा (उपकप्तान), वानिंदु हसरंगा, ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज -महेश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, अर्शदीप सिंह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola