PBKS vs RCB Pitch Report: चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 29 मई की शाम को फाइनल का टिकट दांव पर होगा। पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराते हुए पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल किया है। वहीं, पंजाब ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, आरसीबी की ओर से विराट कोहली, फिल सॉल्ट का बल्ला जमकर बोला है। जितेश शर्मा ने भी लास्ट गेम में तूफानी पारी खेलकर अपनी काबिलियत से विपक्षी टीम को परिचित करा दिया है।
कैसा खेलती है मुल्लांपुर की पिच?
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला क्वालिफायर मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले से आसानी से आती है। पंजाब के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। आईपीएल 20235 में यह दोनों टीमें इसी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। हालांकि, आरसीबी के गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए पंजाब को सिर्फ 157 के स्कोर पर रोक दिया था। 158 रनों के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 गेंद शेष रहते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
मुल्लांपुर ने अब तक कुल 9 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 5 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 4 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस इस ग्राउंड पर कोई खास रोल प्ले नहीं करता है। मुल्लांपुर में पहली पारी का औसतन स्कोर 169 का रहा है। पंजाब किंग्स ने इसी साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 219 रन लगाए थे, जो इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
18 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
50 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines