हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB Final: पंजाब या आरसीबी किसकी झोली में आएगा IPL 2025 का खिताब? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

PBKS vs RCB Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी।

विज्ञापन
PBKS vs RCB Final

PBKS vs RCB Final: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। 3 जून की शाम अहमदाबाद में बेहद रोमांचक होगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। हालांकि, पंजाब के किंग्स भी इस साल किसी से कम नहीं दिखे हैं। पहले क्वालिफायर में बेंगलुरु टीम ने पंजाब को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई थी। मगर दूसरे क्वालिफायर में जिस तरह का खेल श्रेयस अय्यर की सेना ने दिखाया है उससे आरसीबी के खेमे में खलबली जरूर मच गई होगी। आइए आपको बताते हैं आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब में से कौन किस पर हावी रहा है।

क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और पंजाब की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 36 बार मैदान पर उतरी हैं। इसमें से 18 मैचों में जीत बेंगलुरु टीम के हाथ लगी है। वहीं, इतने ही मैचों में मैदान पंजाब के शेरों ने मारा है। यानी इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। इस सीजन में आरसीबी-पंजाब की टीम कुल तीन बार भिड़ चुकी हैं। पहले मैच में तो अय्यर की टोली 5 विकेट से बाजी मारने में सफल रही थी। हालांकि, इसके बाद अगले दो मुकाबले में जीत आरसीबी के पक्ष में आई है। एक मैच में बेंगलुरु ने 7 और दूसरे में 8 विकेट से मैदान मारा है।

पहले क्वालिफायर में आरसीबी रही थी हावी

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी की टीम पूरी तरह से पंजाब किंग्स पर हावी नजर आई है। बेंगलुरु के गेंदबाजों के आगे पंजाब का मजबूत बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। 14.1 ओवर में पंजाब की पूरी टीम देखते ही देखते 101 रनों पर ढेर हो गई थी। पंजाब से मिले लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में ही चेज कर डाला था। फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों में 56 रन कूटे थे, जबकि मयंक अग्रवाल और रजत पाटीदार ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola