प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस जोड़ी ने मिलकर 532 रन जोड़े, जो किसी अनकैप्ड ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं. दोनों बल्लेबाजों ने 160 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 450 से ज्यादा रन बनाए.
Punjab Kings vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस सीजन दोनों टीमों का यह पहला मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी. पंजाब की टीम के लिए पिछला सीजन काफी शानदार रहा था.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि खिताब जीतने से चूक गई. अब इस सीजन में टीम का साफ लक्ष्य ट्रॉफी जीतकर सूखा खत्म करना है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम अपने टॉप ऑर्डर पर काफी निर्भर रहेगी, जिसमें गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बड़े नाम हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और बेवसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
PBKS vs GT IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल ,सकती है. यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां पिछले सीजन पंजाब और चेन्नई के बीच हाई स्कोरिंग मैच हुआ था. तब पंजाब ने 219 रन बनाए थे और चेन्नई 201 तक पहुंची थी. ऐसे में एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन के समय तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि शाम होते-होते यह लगभग 16 डिग्री तक गिरने की संभावना है. दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
Punjab Kings vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शियस/अज़मतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज. इम्पैक्ट प्लेयर: साईं किशोर.
PBKS vs Gujarat Titans 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. यानी दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी का रहा है.
एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि शाम तक यह 16 डिग्री तक गिर सकता है. तापमान में इतनी गिरावट के कारण ओस का असर देखने को मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा और दोनों के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिछले साल इसी पिच पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रियांश आर्या के शतक की मदद से 219 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने 201 रन ही बना पाए थे.
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 155.87 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे. उन्होंने पिछले साल टीम को नॉकआउट तक पहुंचाया था. गिल 2020 सीजन से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले दो सालों में दो अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके नेतृत्व में खिताब अपने नाम किया. अय्यर ने आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में कमाल का प्रदर्शन किया था और 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे,बेन ड्वार्शियस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद.
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में आज (31 मार्च) पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.










