PBKS vs RCB Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले क्वालिफायर में पंजाब को ही बुरी तरह से रौंदते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है। वहीं, पंजाब मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर 11 साल बाद फाइनल खेलने पहुंची है। श्रेयस अय्यर मुंबई के खिलाफ जीत के सबसे बड़े नायक रहे। अय्यर द्वारा खेली गई 87 रन की नाबाद पारी ने मैच की पूरी तस्वीर को पलटकर रख दिया था। हालांकि, अय्यर दूसरे क्वालिफायर में मैच की शुरुआत में ही बड़ी गलती कर बैठे थे। गनीमत यह रही कि अय्यर अपनी गलती से खुद टीम को बचाने में सफल रहे। मगर पंजाब के कैप्टन को इस बात का ध्यान रखना होगा कि क्वालिफायर वाली मिस्टेक वो फाइनल में ना दोहराएं।
गलती मत दोहराना अय्यर
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस साल अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, सिर्फ 2 ही मैचों में चेज करने वाली टीम ने मैदान मारा है। यानी रनों का पीछा करना अहमदाबाद में इस साल खतरे से कम नहीं रहा है। यह बात जानते हुए भी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे क्वालिफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया था। मुंबई स्कोर बोर्ड पर 203 रन भी लगाने में सफल रही थी। अब अगर खुद कप्तान अय्यर मुंबई के खिलाफ बल्ले से रंग नहीं जमाते, तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था।
अय्यर ने क्वालिफायर मैच में तो रिस्क ले लिया था, लेकिन पंजाब के कैप्टन को फाइनल में इस गलती को दोहराने से बचाना होगा। टॉस अगर पंजाब के पक्ष में उछलता है, तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। वैसे भी खिताबी मुकाबले जैसे प्रेशर गेम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला समझदारी भरा माना जाता है।
पंजाब का कैसा है अहमदाबाद में रिकॉर्ड?
पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में धांसू रहा है। इस ग्राउंड पर टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 4 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, सिर्फ 2 ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। यानी अहमदाबाद का यह मैदान पंजाब को खूब रास आता है।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
47 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
54 mins agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines