India in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है। अपने पहले मैच में टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम ने न्यूजीलैंड को बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से हरा दिया। मैच एक समय पर 2-2 से बराबर पर था और लग रहा था कि भारतीय टीम को अपने पहले मैच में प्वाइंट साझा करने पड़ेंगे। लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत को विजयी बढ़त दिला दी।
मैच के दौरान एक समय ऐसा आया, जब न्यूजीलैंड की टीम ने अपने गोलकीपर को ही वापस बुला लिया। और वह बिना गोलकीपर के ही खेलने लगी। मतलब भारतीय टीम के हमले का बचाव करने के लिए न्यूजीलैंड की ओर से गोलपोस्ट पर कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि इस वजह से स्कोर लाइन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर न्यूजीलैंड ने ऐसा क्यों किया।
न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त
ओलंपिक में अपने पहले ही मैच में भारत को पहले ही क्वार्टर में झटका लग गया और न्यूजीलैंड ने आठवें मिनट में ही बढ़त बना ली। पेनल्टी कॉर्नर पर कीवी खिलाड़ी सैम लेन ने गोल दाग दिया। मगर दूसरे क्वार्टर में भारत ने हिसाब बराबर कर दिया। 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर मनदीप सिंह ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था।
भारत आगे निकला
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारतीय टीम एग्रेसिव रही और 34वें मिनट में गोल दाग कर स्कोर 2-1 कर दिया। मगर टीम इंडिया ने जरूरत से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर विपक्षी टीम को दिए। इसकी वजह से 53वें मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। मगर 59वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया, जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग दिया।
आखिर क्यों न्यूजीलैंड ने वापस बुलाया गोलकीपर
भारत ने जैसे ही मैच में 3-2 से बढ़त बनाई, न्यूजीलैंड ने अपने गोलकीपर को वापस बुला लिया। उस समय मैच में करीब डेढ़ मिनट का समय बचा हुआ था। मगर न्यूजीलैंड के कोच ने फैसला लेते हुए अपने गोलकीपर की जगह एक और स्ट्राइकर को मैदान में उतार दिया ताकि आखिरी क्षणों में मैच का पासा पलटा जा सके और स्कोर बराबर किया जा सके। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हो सका। भारत ने गेंद को अपने पास ही रखा और न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ये भी पढ़ें : ओलंपिक में हुई अजीबोगरीब रेस
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines