ओलंप‍िक में हुई अजीबोगरीब रेस, 'व‍िनर' ने ल‍िफ्ट लेकर पूरी की मैराथन, ऐसे हुआ खुलासा

Bizarre Olymic Events : ओलंपिक खेलों को बेहद सम्मान की नजरों से देखा जाता है। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों से पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है। लेकिन, एक बार ओलंपिक में ऐसा भी हुआ था जब मैराथन जीतने के लिए एक शख्स ने बीच में लिफ्ट ले ली थी।

Marathon

Representative Image (Pixabay)

The Most Strange Olympic Marathon Ever : ओलंपिक गेम्स को खेलों का महाकुंभ यूं ही नहीं कहा जाता है। इन खेलों का इतिहास चैंपियंस, रिकॉर्ड्स और अद्भुत कहानियों से भरा हुआ है। लेकिन, इनमें फनी, इमोशनल और दुखी करने वाले किस्से भी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ओलंपिक में हुई एक अजीबोगरीब मैराथन के बारे में जिसे ओलंपिक इतिहास का सबसे अजीब घटनाक्रम भी कहा जाता है। इस मैराथन के ‘विनर’ ने दौड़ की आधी दूरी एक कार में लिफ्ट लेकर पूरी की थी। आइए जानते हैं यह पूरा मामला और इसकी सच्चाई कैसे सामने आई।

विज्ञापन

यह वाकया है साल 1904 में हुए सेंट लुइस ओलंपिक का। इस मैराथन में एक-दो नहीं बल्कि कई ऐसी अजीब घटनाएं हुईं जिनकी वजह से यह ओलंपिक मैराथन हमेशा याद की जाएगी। 39.99 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए थे। इसमें 32 लोगों ने हिस्सा लिया था लेकिन फिनिश केवल 14 लोग कर पाए थे। यह मैराथन के मामले में ओलंपिक इतिहास का सबसे कम आंकड़ा था। इस रेस को सबसे पहले खत्म करने वाले रनर का नाम फ्रेड लोर्ज था। अमेरिका के रहने वाले लोर्ज ने एक साल बाद बोस्टन मैराथन जीती थी।

विज्ञापन

लिफ्ट लेकर तय की आधी मैराथन

जब लोर्ज को विनर्स ट्रॉफी दी जा रही थी तभी उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति एलिस रूजवेल्ट की बेटी ने खुद लोर्ज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को रुकवा दिया था। बाद में पता चला था कि मैराथन के दौरान लोर्ज के पैर की मांसपेशियों में दिक्कत आ गई थी और मैराथन का लगभग आधा हिस्सा उन्होंने लिफ्ट लेकर पूरा किया था। फिनिश लाइन के आने से कुछ पहले वह कार से कूद गए और दौड़ते हुए मार्क को पार किया। बाद में लोर्ज ने कहा था कि मैंने रेस केवल मजाक के तौर पर पूरी की थी और मेरा इस नाटक को पूरा करने का कोई इरादा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ