Paris Olympics: ओलंपिक में इस ऐप को किया गया बैन, एथलीट्स की सुरक्षा को खतरा

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक्स की आधिकारिक शुरुआत 26 जुलाई से होगी। दुनियाभर के 10 हजार एथलीट यहां हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जिसमें कई समलैंगिक भी शामिल हैं।

grindr app paris olympics

paris olympics

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। दुनिया के 206 देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट इसमें हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच एक ऐप चर्चा में है। जिसे बैन कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं- गे डेटिंग ऐप ग्राइंडर की, जिसे पेरिस ओलंपिक विलेज में ब्लॉक कर दिया गया है। ऐप को एथलीट की गोपनीयता और सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक किया गया है।

हो सकता है खतरा

यह पहल LGBTQ+ एथलीटों को उत्पीड़न से बचाने के लिए की गई है। ऐसा पिछले ओलंपिक के दौरान भी किया गया था। अब ओलंपिक विलेज के भीतर यूजर जब ग्राइंडर के एक्सप्लोर फंक्शन को क्लिक करेंगे तो ‘प्रोफाइल मौजूद नहीं’ जैसा मैसेज मिल रहा है। ऐप की जियोलोकेशन एथलीटों वाले क्षेत्र में हटा दी गई हैं। ग्राइंडर ने एक ब्लॉग में कहा- “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि LGBTQ एथलीट बिना किसी ताक-झांक की चिंता किए प्रामाणिक रूप से जुड़ सकें।” ब्लॉग में आगे कहा गया है कि अगर कोई एथलीट ऐसे देश से आता है जहां LGBTQ+ होना अवैध है, तो ग्राइंडर का यूज करने से उन्हें खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

146 LGBTQ+ एथलीट शामिल

आपको बता दें कि 2016 के रियो ओलंपिक के दौरान एक रिपोर्टर ने समलैंगिक एथलीटों की पहचान करने के लिए ग्राइंडर ऐप का यूज किया था। टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद भी इसी तरह की समस्याएं सामने आईं, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने ओलंपिक विलेज से ग्राइंडर ऐप यूजर्स के वीडियो साझा किए। जानकारी के अनुसार, 2024 के पेरिस ओलंपिक में रिकॉर्ड 146 LGBTQ+ एथलीट शामिल हैं।

कई मामले आ चुके हैं सामने 

आपको बता दें कि भारत में भी ग्राइंडर ऐप से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल दिल्ली एनसीआर में ऐप से दोस्ती करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। यहां ऑनलाइन दोस्त मिलने के बहाने कुछ लोगों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ