हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3.5 क‍िलो की जैकेट..2 क‍िलो की पैंट! ओलंप‍िक के शूटर्स क्‍यों पहन रहे अजीबोगरीब ड्रेस

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत शूटिंग में अपना दूसरा पदक जीतने से चूक गया। भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता को बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वो चौथे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपना खाता खोल लिया है। शूटर मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाया है। शूटिंग में भारत का एक और पदक आते-आते रह गया। भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में चौथे स्थान रहे। इस मैच के दौरान भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता ने खास तरह का सूट पहना हुआ था। इस सूट को शूटिंग सूट कहते हैं। तो आइये जानते हैं कि सूट में क्या खास होता है और क्यों निशानेबाज पहनते हैं।

इस वजह से पहनते हैं शूटिंग सूट

जब कोई शूटर शूटिंग कर रहा होता है तो उन्हे कई राउंड फायरिंग करनी पड़ती है। इस तरह से गन के रिवर्स फोर्स से बचने के लिए भी इन शूटर्स को ये सूट पहनना पड़ता है। ये सूट लेदर का बना होता है। फायरिंग की आवाज से शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचे। इसके लिए भी इन सूट को डिजाइन किया जाता है। हर खिलाड़ी के लिए उनका सूट डिजाइन किया जाता है।

विज्ञापन

 

पहनने पड़ते हैं खास तरह के जूते और चश्मे

ओलंपिक निशानेबाजों को हल्के एथलेटिक जूते पहनने की अनुमति है, यदि वे मानकों को पूरा करते हैं। इन जूतों में पैर के अंगूठे पर तलवे की अधिकतम मोटाई 10 मिलीमीटर होनी चाहिए। जूते की ऊंचाई, जूते की लंबाई की दो-तिहाई से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंखों की मदद के लिए ओलंपिक निशानेबाजों को सुरक्षा गार्ड पहना पड़ता है।

विज्ञापन

शूटर साइड ब्लाइंडर के लिए 40 मिलीमीटर से अधिक चौड़ी किसी वास्तु का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसके लिए निशानेबाज टोपी, हेडबैंड या चश्मे से जुड़े साइड ब्लाइंडर को पहनते हैं। साइड ब्लाइंडर 40 मिलीमीटर से अधिक लंबा नहीं हो सकता है। शूटिंग की वजह से लगातार आवाज हो रही होती है, ऐसे में कान की सुरक्षा के लिए भी उपकरण बनाए जाते हैं। हालांकि इसमें रिसीवर लगाने की अनुमति नहीं होती है।

 

🥈 @arjunbabuta Secures Quota for Paris 2024 Olympics 🇮🇳

विज्ञापन

In the Men’s 10m Air Rifle event at the Asian Shooting Championships in Changwon, Korea, 🇮🇳’s Arjun Babuta’s remarkable performance earned him a🥈in the individual event and also contributed to the Team’s🥇win. Arjun’s… pic.twitter.com/gmLzVkgd5i

— SAI Media (@Media_SAI) October 27, 2023

विज्ञापन

जानें इतना होता है इन सूट का वजन

अगर शूटर की जैकेट की बात करें तो ये तीन तरह की आती हैं। ये लाइटवेट, स्टैंडर्ड और हेवी ड्यूटी जैकेट होती हैं। इसमें लाइटवेट जैकेट 1.5 किलो तक होती है। जबकि स्टैडर्ड 1.5 किलो हेवी ड्यूटी में 2 किलो वजन होता है। इस जैकेट्स का वजन 1.8-5.5 किलो तक हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: नदी की जगह ‘नाले’ में कूदने को मजबूर एथलीट, ओलंप‍िक में एक और बवाल 

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola