देश को 52 साल बाद लगातार दूसरा मेडल द‍िलाकर भी कप्‍तान हरमनप्रीत ने क्‍यों कहा, 'SORRY'

India Wins Bronze Medal In Hockey : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। ब्रॉन्च मेडल के लिए हो रहे हॉकी मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार पदक जीता।

harmanpreet singh

harmanpreet singh

Paris Olympics 2024 India vs Spain Hockey : पेरिस ओलंपिक में भारत का एक और मेडल मिला। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस को हराकर इतिहास रच दिया और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारत ने ब्रॉन्‍ज मेडल के मैच में 2-1 से जीत हासिल की। आइए जानते हैं कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने देश को 52 साल बाद लगातार दूसरा मेडल द‍िलाकर भी सॉरी क्यों कहा?

विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के हॉकी मैच में ब्रॉन्च मेडल आना पूरे देश के लिए बहुत बात है। इसके लिए आप लोगों को लंबा इंतजार पड़ा। खिलाड़ियों को भी बहुत सारे फेजेज को फेस करना पड़ता है। यह आसान नहीं है। जब भी उनकी टीम ग्राउंड पर आती है तो सिर्फ जीतने के ल‍िए। क‍िस्‍मत में जो ल‍िखा है वही म‍िला। उन्होंने गोल्ड नहीं जीतने पर देशवासियों को सॉरी बोला।

विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतना था ड्रीम : हरमनप्रीत सिंह

विज्ञापन

कप्तान हरमनप्रीत ने आगे कहा कि उनका ड्रीम गोल्ड मेडल जीतने का था। उनके लिए यह मेडल सब कुछ था। मैच के आख‍िरी म‍िनट में ड‍िफेंड करना बहुत मुश्‍क‍िल होता है। दुर्भाग्‍य से उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को मौका दिया। उनके पीसी ड‍िफेंस ने शानदार खेल द‍िखाया।

विज्ञापन

श्रीजेश को समर्पित है यह जीत : हॉकी टीम के कप्तान

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत गोलकीपर पीआर श्रीजेश को समर्पित है। लगातार दो बार मेडल जीतना बड़ी बात है। आपको बता दें कि श्रीजेश ने ओलंपिक में पेरिस के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर श्रीजेश को शानदार विदाई दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ