---विज्ञापन---

खेल angle-right

Paris Olympics: हॉकी टीम का कमाल, स्पेन को 2-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज; ऐसे मनाया जीत का जश्न

India Wins Bronze In Men's Hockey At Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद गम में डूबे भारतीय फैंस को शाम होते-होते जश्न मनाने का मौका दे दिया। भारतीय टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

---विज्ञापन---

India Wins Bronze Medal In Hockey : पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में गुरुवार को भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। कांस्य पदक के लिए हो रहे मैच में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराते हुए मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में हॉकी में पदक पर कब्जा जमाया है। टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस के साथ खिलाड़ियों ने भी जमकर जश्न मनाया।

---विज्ञापन---

भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी। लेकिन मैच खत्म होने से 44 सेकंड पहले स्पेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। इसने फैंस को अलग ही रोमांच में ला दिया। लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील होने नहीं दिया। हालात तब और गंभीर हो गए जब इसके तुरंत बाद स्पेन को फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। लेकिन, भारतीय टीम ने हिम्मत नहीं खोई और स्पेन को गोल करने का मौका नहीं दिया। जीत दर्ज करने के बाद पीआर श्रीजेश तो गोलपोस्ट के ऊपर चढ़ गए।

---विज्ञापन---

हरमनप्रीत ने किए दोनों गोल

इस मैच में हरमनप्रीत सिंह का शानदार खेल देखने को मिला जिन्होंने 2 पेनाल्टी कॉर्नर्स को गोल में बदला और ब्रॉन्ज मेडल भारत के खाते में डाला। बता दें कि 52 साल में पहली बार भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीते हैं। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स में भी हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था। इस बार भारतीय टीम अपने पदक का रंग बदलने के लिए उतरी थी लेकिन सेमीफाइनल्स में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए उसने स्पेन की टीम को हरा दिया है।

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में WFI ने छीन लिया विनेश फोगाट का मेडल! 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फ्री में कहां देखें नीरज चोपड़ा का मैच, जानिए पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें: क्या व‍िनेश फोगाट को स‍िल्‍वर मेडल म‍िलेगा या फिर नहीं?

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 08, 2024 07:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola