IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन नीतीश रेड्डी का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन नीतीश रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। इसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम की।

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

विज्ञापन

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। अभी तक सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 251 रन बना लिए थे, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 4 झटके दिए। जिसमें 2 विकेट नीतीश रेड्डी ने चटकाए। ये दोनों विकेट नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में हासिल किए थे, उन्होंने इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ नीतीश ने एक खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया।

नीतीश ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन किया कमाल

लॉर्ड्स के पहले दिन नीतीश रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। सबसे पहले नीतीश ने ही टीम इंडिया को सफलता दिलाई। नीतीश ने पहले दिन अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट के रूप में 2 बड़े झटके दिए। इसके साथ ही नीतीश कुमार टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले ही दिन अपने पहले ओवर में 2 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने करके दिखाया था। इरफान पठान ने साल 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ के ये बड़ा कारनामा करके दिखाया था। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था।

Advertisment

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। इंग्लैड को पहला झटका बेन डकेट के रूप में लगा था, जो 23 रन बनाकर आउट हुए थे इसके नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉली 18 रन के रूप में इंग्लैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया था। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच में 43 रन की साझेदारी हुई थी।

वहीं इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, अब रूट अपने शतक से महज 1 रन दूर है। खेल खत्म होने तक उन्होंने 99 रन बना लिए थे, वहीं बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद है। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहले दिन नीतीश रेड्डी ने 2 तो जडेजा और बुमराह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ