IND vs ENG

IND vs ENG: क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? अंपायर के फैसले पर उठा सवाल

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे, हालांकि इंग्लैंड को पांचवां झटका भी लग सकता था लेकिन फील्ड अंपायर के फैसले के चलते बेन स्टोक्स बच गए थे।

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से जो रूट 99 और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन अंपायर के एक फैसले पर सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

दरअसल नीतीश रेड्डी के ओवर में जब बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे गेंद उनके राइट पैड पर लगी, इस दौरान कप्तान गिल ने खिलाड़ियों से पूछा कि क्या गेंद बल्ले से लगी है तो खिलाड़ियों ने मना किया और गिल ने डीआरएस ले लिया। हालांकि फील्ड अंपायर ने पहले ही इसको नॉटआउट दे दिया था।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ