Para World Archery Champion 2025: वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2025 साउथ कोरिया के ग्वांगजू में खेली गई. जिसमें भारत की शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. बिना हाथ के शीतल ने इस पैरा चैंपियनशिप में ऐसा अर्जुन सा निशाना लगाया की हर कोई जज्बे को सलाम कर रहा है. महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल कॉम्पिटिशन में शीतल देवी ने ये गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. पूरा भारत आज इस 18 साल की बेटी पर गर्व कर रहा है, जिसके दोनों ही हाथ नहीं है.
तुर्की की खिलाड़ी को हराकर शीतल ने रचा इतिहास
महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल कॉम्पिटिशन में शीतल देवी ने तुर्की की वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी ओजनूर क्यूर गिर्डी को हराकर इतिहास रचा. शीतल ने इस मैच में तुर्की की खिलाड़ी को 146-143 से हराया. मैच के दौरान शीतल देवी और ओजनूर क्यूर गिर्डी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में शीतल ने जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल से पहले एक और विवाद छिड़ा, सलमान आगा ने दिखाई ‘चालाकी’, सूर्या को ऐसे दिया दोष
शीतल देवी ने लिया साल 2023 का बदला
साल 2023 में खेली गई वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में शीतल देवी को तुर्की की ओजनूर क्यूर गिर्डी के हाथों करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त गिर्डी ने शीतल देवी को 140-138 से हराकर मेडल अपने नाम किया था. जिसका बदला अब शीतल देवी ने लिया है.
दीप्ति जीवनजी ने जीता सिलवर मेडल
वहीं दीप्ति जीवनजी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिलाओं की 400 मीटर टी20 फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. मेडल जीतने के बाद दीप्ति ने कहा “सभी कोचिंग स्टाफ और भारतीय पैरालंपिक समिति को धन्यवाद. यह मेरी दूसरी विश्व चैंपियनशिप है, मैंने पहली विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और अब इस बार रजत पदक जीता है। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: 3 चोटिल खिलाड़ियों से भारतीय ड्रेसिंग रूम में मची ‘हलचल’, फाइनल से पहले फंस गई टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर मेडल किया पक्का
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
7 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
9 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
9 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
10 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines