IND vs PAK: फाइनल से पहले एक और विवाद छिड़ा, सलमान आगा ने दिखाई 'चालाकी', सूर्या को ऐसे दिया दोष

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है, लेकिन फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच एक और विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों का जो फोटोशूट होना था, वो नहीं हुआ. जिसका सारा दोष पाकिस्तानी कप्तान भारतीय कप्तान को देते दिखे.

IND vs PAK Final

IND vs PAK Final

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. अब तक इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मैच खेला गया तब-तब कोई न कोई विवाद देखने को मिला है. पहले मैच में ही टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वे पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाएंगे और दोनों मैचों में ऐसा नजारा देखने को मिला. हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है, जिसका दोष पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को दिया.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ा नया बवाल

बता दें, मल्टी नेशनल टूर्नामेंट फाइनल से पहले दोनों फाइनलिस्ट टीमों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट होता है. लेकिन सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा के बीच कोई फोटोशूट देखने को नहीं मिला. जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा उनको जो करना है करें अगर वे आना चाहते हैं तो आएं और नहीं आना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं, हम सिर्फ प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं. हम उस चीज पर ध्यान नहीं देते जो हमारे हाथ में ही नहीं. मीडिया में जो भी बातें चल रही हैं हम उसको नजरअंदाज करते हैं. हमारा टारगेट अच्छा क्रिकेट खेलकर एशिया कप का खिताब जीतना है.

विज्ञापन

दोनों मैचों में देखने को मिला विवाद

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत 14 सितंबर को हुई थी, इस मैच में विवाद की शुरुआत टॉस के दौरान ही हो गई थी, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच के बाद भी टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था.

विज्ञापन

इसके बाद सुपर-4 में 21 सितंबर को दूसरी बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भड़काऊ इशारे करके खेल भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया था. हारिस रऊफ ने दर्शकों की तरफ कुछ भड़काने वाले इशारे किए थे तो वहीं साहिबजादा फरदान ने अर्धशतक लगाकर ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था. हालांकि इसके बाद आईसीसी ने इन खिलाड़ियों को फटकार भी लगाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ