Pakistan vs New Zealand 3rd T20I: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब सीरीज का तीसरा मैच 21 मार्च को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जिसका समय अब बदल चुका है। अभी तक सीरीज के शुरुआती दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से खेले गए थे।
तीसरे टी20 मैच का बदल गया समय
टी20 सीरीज का तीसरा मैच 21 मार्च को खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा। यानी अब तीसरा मैच 5 घंटे की देरी से शुरू होगा। इसके अलावा सीरीज के चौथे और पांचवें मैच भी इसी समय पर खेले जाएंगे।
भारत में कहां देख सकते हैं मैच
भारत में अगर आप पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच देखना चाहते है तो स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।
ये भी पढ़ें:- ‘भारत में 30 की उम्र पार करना अपराध…’, 4 साल बाद आईपीएल में वापसी कर छलका इस खिलाड़ी का दर्द
नए कप्तान के साथ खेल रही दोनों टीमें
इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें नए-नए कप्तान के साथ खेल रही है। जहां पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथ में हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल कर रहे हैं।
2-0 से पीछे पाकिस्तान की टीम
सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम महज 91 रन पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच बारिश के चलते 15-15 ओवर का ही खेला गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR के खिलाफ जमकर चलता है इस RCB खिलाड़ी का बल्ला, लगा चुका है 1 शतक
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 min agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
36 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
48 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
49 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines