'भारत में 30 की उम्र पार करना अपराध...', 4 साल बाद आईपीएल में वापसी कर छलका इस खिलाड़ी का दर्द

IPL 2025: आईपीएल में लंबे समय बाद वापसी कर रहे एक खिलाड़ी ने उम्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस खिलाड़ी का बयान चर्चा में है।

IPL 2025 (12)

IPL 2025: भारत में हर फील्ड में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। खासकर क्रिकेट में, जहां हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति क्रिकेट का दीवाना है। भारत में अब कुछ दिनों बाद आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। इस लीग को भारत में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में नहीं देखा जाता है, बल्कि ये एक त्योहार है। आईपीएल 2025 कई मायनों में खास है। इस सीजन कई खिलाड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम सचिन बेबी का है। लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले सचिन का दर्द सीजन से पहले छलका है।

विज्ञापन

सचिन बेबी का छलका दर्द

सचिन बेबी आईपीएल में 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भाग लेंगे। सचिन का मानना है कि भारत में 30 की उम्र पार करना अपराध की तरह देखा जाता है। क्योंकि 30 की उम्र पार होते ही खिलाड़ियों को अलग निगाह से देखा जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में सचिन ने कहा कि अगर आप फुटबॉल को देखें, तो हम क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी को दिग्गज फुटबॉलर नहीं कहते। इसकी बजाय, उन्हें प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखा जाता है। हालांकि, भारत में, खिलाड़ियों को बहुत आसानी से दिग्गज करार दे दिया जाता है। मुझे अपनी उम्र बताने में शर्म आती थी। अगर मैं 34 साल का होता तो मैं 33 साल की उम्र बताता। लेकिन जब मैंने देखा कि एमएस धोनी और 45 वर्षीय भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना खुद को कैसे पेश करते हैं, तो यह बदल गया।

विज्ञापन

घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार

केरल की ओर से भाग लेते हुए सचिन बेबी ने इस सीजन रनों का अंबार लगाया है। वह रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखे थे। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में केरल की ओर से कप्तानी करते हुए 36 साल के बेबी ने अपनी टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया। ये पहला मौका था जब रणजी के इतिहास में केरल ने पहली बार जगह बनाई थी। फाइनल में विदर्भ के खिलाफ सचिन ने 98 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि वह अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ