---विज्ञापन---

खेल
live

PAK vs IRE T20I World Cup Warm Up Match: इस बड़ी वजह से रद्द हुआ मुकाबला, अब 7 फरवरी को होगी भिड़ंत

Pakistan vs Ireland T20I World Cup Warm Up Match Live Score and Updates:पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 4 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्मअप मुकाबला खेला जा रहा है. पाकिस्तान वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की धरती को समझने के लिए मैच जीतना चाहेगी.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 4, 2026 17:35 IST
PAK VS IRE
PAK VS IRE

PAK vs IRE T20I World Cup Warm Up Match Live Today Cricket Match Score and Updates: 4 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच में पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम आमने सामने हैं. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की अगुवाई में उतरने के लिए तैयार है. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग करेंगे. दोनों टीमें जीत की निगाहें जीत पर हैं. पाकिस्तान और आयरलैंड का मुकाबला भारत में स्पोर्ट्स टीवी यू ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.

Pakistan vs Ireland T20 World Cup Warm Up Match: Where to Watch Live Streaming

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड कोलंबो में खेला जा रहा है. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4:30 बजे होगा.

---विज्ञापन---

Pakistan vs Ireland T20 World Cup Warm Up Match Squads

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडायर, रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकान टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.

---विज्ञापन---

Pakistan vs Ireland T20 World Cup Warm Up Match: Weather and Pitch Report

4 फरवरी को बारिश होने के संभावना 40 फीसदी है. नमी 70 प्रतिशत रहेगी. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. 31 डिग्री तापमान रहने वाला है.

Pakistan vs Ireland T20 World Cup Warm Up Match: Head to Head

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 4 मैच जीता है, जबकि आयरलैंड को 1 जीत मिली है.

फॉर्मेटकुल मैचपाकिस्तान जीताआयरलैंड जीताटाई/कोई नतीजा
T20I5410
ODI7511
Test1100
कुल131021

17:35 (IST) 4 Feb 2026
PAK vs IRE LIVE: रद्द हुआ मुकाबला

बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया है. अंपयार्स ने काफी देर तक बारिश रुकने का इंतजार किया. लेकिन बारिश नहीं रुकी और बिना एक गेंद फेंक ही मुकाबला रद्द कर दिया गया.

17:25 (IST) 4 Feb 2026
PAK vs IRE LIVE: बारिश रुकने का हो रहा इंतजार

बारिश रुकने का इंतजार हो रहा है. हालांकि अभी तक बारिश नहीं रुकी है. अंपायर्स भी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.

16:58 (IST) 4 Feb 2026
PAK vs IRE LIVE: बारिश की वजह से टॉस में देरी

बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. कोलंबो में बारिश हो रही है. ऐसे में दोनों टीमें बारिश रुकने का इंतजार कर रही हैं.

16:22 (IST) 4 Feb 2026
PAK vs IRE: जीत पर दोनों टीमों की निगाहें

पाकिस्तान और आयरलैंड की निगाहें जीत पर टिकी हैं. पाकिस्तान ने हाल ही में अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से टी-20 सीरीज हराया था.

First published on: Feb 04, 2026 04:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.