Pakistan Squad for ICC Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी और टीम की नजर पहली बार खिताब जीतने पर होगी. इस टीम में 5 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले यही टीम आयरलैंड में होने वाली ट्राई-सीरीज में आयरलैंड और वेस्टइंडीज से भी भिड़ेगी, जहां टीम अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी.
फातिमा लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा. 24 साल की फातिमा सना लगातार दूसरी बार महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी. इससे पहले उन्होंने 2024 में UAE में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भी टीम का नेतृत्व किया था. फातिमा खुद तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगी.
फातिमा के अलावा, टीम में आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग और सादिया इकबाल जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, इस बार पाकिस्तान टीम में 5 नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिसमें एयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जाबिन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी.
वर्ल्ड कप से पहले ट्राई सीरीज खेलेगी पाकिस्तान टीम
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम आयरलैंड में ट्राई-सीरीज खेलेगी, जिसमें मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी हिस्सा लेंगी. यह सीरीज 28 मई से 4 जून तक डबलिन में आयोजित होगी. पाकिस्तान इस दौरान कुल चार मुकाबले खेलेगा. इस ट्राई-सीरीज को महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
हाल ही में पाकिस्तान महिला टीम ने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज ने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को परखने का बेहतरीन मौका दिया.
भारत से होगा पहला मुकाबला
पाकिस्तान महिला टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान 17 जून को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. यह मुकाबला भी एजबेस्टन में होगा. टीम का तीसरा मैच 20 जून को साउथैम्प्टन में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा.
वहीं, 23 जून को पाकिस्तान का सामना लीड्स में ऑस्ट्रेलिया से होगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान की टीम दो वॉर्म-अप मुकाबले भी खेलेगी. टीम 6 जून को श्रीलंका और 9 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दोनों मुकाबले डर्बी में खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें- KKR vs GT Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन.
रिजर्व खिलाड़ी – अंबर कैनात, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी.
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 14 जून 2026 | पाकिस्तान vs भारत | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 17 जून 2026 | पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 20 जून 2026 | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन |
| 23 जून 2026 | पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया | हेडिंगली, लीड्स |
| 27 जून 2026 | पाकिस्तान vs नीदरलैंड | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
ये भी पढ़ें- ‘अर्शदीप सिंह को IPL 2026 से बैन करो’ नस्लवादी कमेंट के बाद किसने उठाई मांग?
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines