Babar Azam Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने यहां साहसिक कदम उठाते हुए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को बाहर कर दिया। बोर्ड के इस फैसले को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसा होने के बाद अब सिलेक्शन कमिटी के सदस्य आकिब जावेद का बयान सामने आया है। उन्होंने कमिटी के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि उसने सीनियर खिलाड़ियों को बाहर नहीं बल्कि आराम दिया है।
आकिब जावेद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बाबर, शाहीन और नसीम के अलावा सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी आराम दिया गया है। हाालंकि उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया है कि पीसीबी ने 16 सदस्यीय टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को भी ध्यान में रखा है।
सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है- आकिब
उन्होंने कहा, ‘प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के साथ-साथ पाकिस्तान के 2024-25 के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए हमने बाबर आजम, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी को आराम देने का फैसला किया है। डेंगू बुखार से उबर रहे अबरार अहमद भी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इन खिलाड़ियों की जगह हसीबुल्लाह, मेहरान मुमताज, कामरान गुलाम (सभी अनकैप्ड), तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और ऑफ स्पिनर साजिद खान को शामिल किया गया है। अब उनके पास इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ अपनी स्किल्स दिखाने का मौका है। हमें भरोसा है कि वो इस मौके का पूरा लाभ उठाएंगे और बचे हुए दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: किस खिलाड़ी को मिला टी-20 सीरीज के बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड? BCCI ने शेयर किया VIDEO
ब्रेक से खिलाड़ियों को फायदा होगा- जावेद
पीसीबी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में आकिब ने कहा कि सिलेक्शन कमिटी को टीम चुनते समय बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है क्योंकि इस ब्रेक से खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास हासिल करने के साथ-साथ भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, वायरल हो गया 4 शब्दों का ट्वीट
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
18 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines