Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को छह विकेट से पीट दिया। भारत की इस जीत के हीरो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर पाक टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की, जहां उन्होंने आठ ओवरों में 74 रन लुटा दिए। उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां एक फैन ने उन्हें शर्मसार कर दिया है।
शाहीन पर उतरा फैन का गुस्सा
भारत के खिलाफ बुरी तरह पिटने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने जमकर उन पर भड़ास निकाली। जैसे ही शाहीन बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग के लिए आए, वैसे ही स्टैंड में मौजूद एक फैन ने कहा, ‘शाहीन भाई हमारा क्या कसूर है, हमें भी तो बताओ। कितना जलील कराओगे हमें।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: कितनी गंभीर है कप्तान रोहित और मोहम्मद शमी की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट
शाहीन ने झटके दो विकेट
भारत के खिलाफ अकसर अच्छा प्रदर्शन करने वाले शाहीन ने मैच में 74 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने एक बार फिर से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई और उसके बाद खतरनाक हार्दिक पांड्या को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी खत्म कर दी।
पाकिस्तान टूर्नामेंट से लगभग बाहर
विराट के शतक के दम पर भारत को मैच में छह विकेट से आसान जीत मिली। इस हार के बाद पूरी पाकिस्तान टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस हार के साथ टीम अपनी मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गई है, जहां टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं ना के बराबर हैं। दूसरी ओर भारत ने लगातार दो जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड से दो मार्च को भिड़ना है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: भारत की ‘विराट’ जीत पर पाकिस्तान में जश्न, लगे ‘कोहली-कोहली’ के नारे
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
47 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines