PAK vs BAN: सऊद शकील ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज

Saud Shakeel 1000 Runs in Test: पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज सऊद शकील ने अपने करियर में खास मुकाम हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ वह शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

PAK vs BAN Saud Shakeel 1000 Runs in Test

Saud Shakeel

Saud Shakeel 1000 Runs in Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 3 विकेट महज 16 रन पर आउट हो गए। इसके बाद सईम अयूब और सऊद शकील ने मोर्चा संभाला और 100 रनों का आंकड़ा पार किया। सईम ने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी जमाई तो वहीं सऊद शकील ने भी अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।

विज्ञापन

टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज

दरअसल, सऊद शकील ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे अब तक पाकिस्तान का सिर्फ एक ही बल्लेबाज हासिल कर सका था। सऊद सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सऊद ने ये कीर्तिमान महज 20वीं पारी में हासिल किया। उनसे पहले सईद अहमद ने भी 20 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। अब सऊद, सईद के साथ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के जॉइंट फास्टेट बैटर बन गए हैं। सऊद ने इस मामले में सईद अहमद के 65 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है। सईद अहमद ने कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिसंबर 1959 को ये रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिसंबर 2022 में किया था डेब्यू 

पाकिस्तान के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में दिसंबर 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह लगभग हर मैच में अपनी प्रतिभा साबित करते नजर आए। वह श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल गॉल में खेले गए मैच के हीरो थे। जहां उन्होंने डबल सेंचुरी जड़ी थी। सऊद ने 208 रन की नाबाद पारी खेली थी। सऊद ने अब तक 2 शतक और 6 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह अभी महज 11वां ही टेस्ट खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमा दी है। इसी के साथ उन्होंने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ