PAK vs BAN: बाबर आजम की घर में गजब बेइज्जती, डक पर हुए आउट, सुपरमैन कैच ने कराई गेंदबाज की तमन्ना पूरी

Pakistan vs Bangladesh 1st Test Babar Azam Duck: बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम डक पर आउट हो गए। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंद पर निशाना बनाया।

PAK vs BAN Babar Azam Duck

Babar Azam

Pakistan vs Bangladesh 1st Test Babar Azam Duck: पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम बुधवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हुए मुकाबले में बुरी तरह फेल रहे। चौथे नंबर पर उतरे बल्लेबाज बाबर आजम नौवें ओवर में शोरिफुल इस्लाम के शिकार बने। वह कप्तान शान मसूद के विवादित तरीके से आउट होने के बाद मैदान में उतरे थे। उन्हें नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास ने शानदार कैच पकड़ पवेलियन का रास्ता दिखाया। बाबर महज 2 बॉल खेल सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

फैंस की उम्मीदों को दिया झटका

खास बात यह है कि बाबर आजम करीब 20 महीने बाद घर में टेस्ट खेलने उतरे हैं। दरअसल, पाकिस्तान पाकिस्तान ने इससे पहले घरेलू मैदान पर जनवरी 2023 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इस तरह बाबर घर में करीब 20 महीने बाद मैदान पर उतरे, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। खास बात यह है कि ये तीन साल में ऐसा पहला मौका है, जब बाबर टेस्ट क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

सुपरमैन कैच ने कराई गेंदबाज की तमन्ना पूरी 

दरअसल, शोरिफुल इस्लाम ने इस मैच से पहले कहा था कि मैं बाबर आजम का विकेट लेना चाहता हूं। उनकी इस ख्वाहिश को लिटन दास ने पूरा कराया। शोरिफुल की लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद पर जैसे ही बाबर आजम ने बल्ला लगाया, बॉल विकेट के पीछे की ओर उड़ी, जिस पर लिटन ने बाएं हाथ की ओर शानदार डाइव लगाई और बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

विज्ञापन

टेस्ट में 4000 रन पूरा करने का मौका 

बाबर आजम के पास अभी एक और पारी बाकी है। ऐसे में वह इस मैच में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैंं। बाबर के पास टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने का मौका है। अब तक उन्होंने टेस्ट में 52 मैचों की 94 पारियों में 3898 रन बनाए हैं। अगर बाबर 102 रन और बना लेते हैं तो 4 हजार रन का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। देखना होगा कि बाबर अगली पारी में किस तरह वापसी करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ