PAK vs BAN: आउट या नॉट आउट? शान मसूद के विकेट पर बवाल, अंपायर से भिड़ गया कप्तान

PAK vs BAN Shan Masood Wicket Controversy: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद के विकेट पर विवाद हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन ये बवाल हुआ। जिसके बाद कप्तान अंपायर से बहस करते नजर आए।

PAK vs BAN Shan Masood Wicket Controversy

PAK vs BAN

PAK vs BAN Shan Masood Wicket Controversy: क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबलों के बीच अंपायर के कई निर्णयों पर बवाल हो जाता है। ऐसा ही कुछ बुधवार से पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में देखने को मिला। रावलपिंडी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद इस तरह से आउट हुए कि उनके विकेट पर विवाद हो गया। खुद शान अपना विकेट गंवाने के बाद बुरी तरह बिफरे और अंपायर से भिड़ गए। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

सातवें ओवर में हुआ बवाल

हुआ यूं कि सातवें ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने पांचवीं गेंद डाली तो बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद इस पर बीट हो गए। ये बॉल उनके बल्ले और पैड के बीच में से निकल गई। जैसे ही बॉल गैप से निकली, पीछे खड़े बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने इसे कैच कर लिया। इस कैच को देख बांग्लादेश का खेमा खुशी से झूम उठा, लेकिन फील्ड अंपायर ने आउट देने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपने खिलाफ फैसले से भड़क गए शान

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने डीआरएस ले लिया। जिसमें थर्ड अंपायर को लगा कि बॉल गैप से निकलते वक्त बल्ले का किनारा छू गई है। हालांकि यह मामला थोड़ा कंफ्यूजिंग भी था क्योंकि बॉल के बल्ले से थोड़ी दूर निकलने के बाद ही स्पाइक दिखाई दे रहा था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने अपना फैसला लिया और शान को आउट माना। जैसे ही शान को आउट करार दिया गया, वे बुरी तरह भड़क गए। वह अंपायर से इस बारे में भिड़ते हुए भी नजर आए। उन्हें ऑन-फील्ड अंपायर से बहस करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर माइकल गॉफ 

थर्ड अंपायर माइकल गॉफ अपने इस फैसले के कारण पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर हैं। ऐसा लग रहा था कि शायद उन्होंने फैसला सुनाने में थोड़ी जल्दबाजी की। बाद में शान मसूद को ड्रेसिंग रूम में अपने आउट होने का रिप्ले देखते हुए देखा गया। साथ ही वह अपनी टीम को खिलाड़ियों को दिखा रहे थे कि तकनीक में कब गलती हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ