PAK vs BAN, Salman Agha Run Out Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के टी20 कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी सलमान आगा ने मैदान पर ऐसी बेवकूफी हरकत कर दी कि फैंस भी हैरान रह गए.
इस बेवकूफी के चलते उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. उनकी गलती देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं, बल्कि गली क्रिकेट खेल रहे हों. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान आगा ने अपनी बेवकूफी से गंवाया विकेट
दरअसल, मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 122 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सलमान आगा ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि, पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में सलमान आगा ने अपनी बेवकूफी कर अपना विकेट गंवा दिया. बांग्लादेश की ओर से ओवर फेंकने आए कप्तान मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद पर रिजवान ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद को रोकने के लिए मिराज बाईं ओर गए और गेंद उनके पास ही रुक गई.
इसी दौरान सलमान आगा क्रीज से बाहर खड़े थे. उन्होंने गेंद उठाकर मिराज को देने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही मिराज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद उठाई और सीधे विकेट पर मार दी. इसके बाद उन्होंने तुरंत रन आउट की अपील कर दी. मामला थर्ड अंपायर के पास गया और रिप्ले में साफ दिखा कि सलमान आगा क्रीज के बाहर थे, जिसके बाद उन्हें रन आउट दे दिया गया. आउट होने के बाद सलमान आगा काफी नाराज नजर आए. पवेलियन लौटते वक्त वह मेहदी से कुछ कहते हुए भी दिखे और गुस्से में ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए.
🚨 POOR SPORTSMANSHIP FROM BANGLADESH
— Muhammad Adnan (@im_Adnan100) March 13, 2026
SALMAN AGHA WAS COMPLETELY NOT HAPPY WITH THAT RUNOUT!#PakvsBan pic.twitter.com/doyyQeP7Dl
ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘3 सेकंड में जवाब दे दिया…’ किसके कहने पर नितीश राणा ने RR को छोड़कर ज्वाइन कर ली DC? खुद किया खुलासा
264 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की टीम
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में सलमान आगा ने 62 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं, सलमान के रन आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी फिर से लड़खड़ा गई. सलमान के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान भी 59 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पाकिस्तान की पारी संभल नहीं पाई और 47.3 ओवर में 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने सिर्फ 43 रनों पर आखिरी 7 विकेट गंवा दिए. वहीं, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए.










