धोनी नहीं, सरफराज नहीं, 'ये खिलाड़ी बनेगा CSK की रीढ़ की हड्डी', IPL 2026 से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी

CSK In IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी बुरा रहा था, लेकिन इस बार टीम में ऐसे-ऐसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो इस हालात को पूरी तरह बदल सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दावा किया है कि इस फ्रेंचाइजी ने एक ऐसा क्रिकेटर खरीदा है जो टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.

CSK Fans

CSK Fans

Subramaniam Badrinath On Sanju Samson: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नए स्टार संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा दावा किया है. बता दें कि नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. इस बार की नीलामी से पहले सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (RR) से CSK में ट्रेड किया गया था.

विज्ञापन

संजू की तारीफ

बद्रीनाथ का मानना ​​है कि संजू सैमसन इस फ्रेंचाइजी की रीढ़ साबित होंगे और उनके लिए एक नए युग की शुरुआत करेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आने से पहले सैमसन जबरदस्त फ़ॉर्म में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए बहुत शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

‘टीम की रीढ़ साबित होंगे’

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘चेन्नई सुपरकिंग्स एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और सैमसन से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी. मुझे लगता है कि सीएके के लिए अब संजू सैमसन का दौर शुरू होने वाला है. वो बेहतरीन फ़ॉर्म और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टीम में शामिल हो रहे हैं. ये एक बहुत बड़ी पॉजिटिव बात है. मुझे लगता है कि वो टीम की रीढ़ साबित होंगे.’

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में जलवा

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 80.25 की औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. इनमें से दो अर्धशतक उन्होंने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में जड़े थे. उनकी इस ऐतिहासिक जीत में सैमसन ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी.

‘CSK का मास्टरस्ट्रोक’

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा कि सैमसन को ट्रेड करके टीम में शामिल करना सीएके का एक मास्टरस्ट्रोक था, जिससे टीम की कई अहम जरूरतें पूरी हो गई हैं – जिनमें भविष्य के कप्तान की जरूरत भी शामिल है. उन्होंने कहा, ‘बेशक, ये एक मास्टरस्ट्रोक है. इससे एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत पूरी हो गई है, और शायद भविष्य के कप्तान की जरूरत भी पूरी हो गई है. लेकिन अभी सफर काफी लंबा है.’चूंकि RR ने IPL 2025 के लिए सैमसन को ₹18 करोड़ में रिटेन किया था, इसलिए सीएसके को भी इस स्टार बल्लेबाज को उतनी ही सैलरी देनी होगी, क्योंकि उसने ट्रेड के जरिए सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ