ISSF World Cup Final 2025: देश के 8 निशानेबाज कतर में जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन शूटर्स ने ISSF वर्ल्ड कप फाइनल 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. यह टूर्नामेंट 4 से 9 दिसंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा. इसमें दुनिया के बेस्ट शूटर्स हिस्सा लेंगे. खास बात ये है कि मनु भाकर दो इवेंट में क्वालिफाई करने वाली अकेली भारतीय हैं. उन पर सबकी नजर रहने वाली है.
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मन्नू भाकर ISSF वर्ल्ड कप फाइनल 2025 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी. खास बात यह है कि उन्होंने दो इवेंट (महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल) में निशाना साधेंगी. वह इस टूर्नामेंट में भारत की लीडर मानी जा रही हैं. उनके नेतृत्व में कुछ युवा तो कुछ स्टार शूटर्स शामिल हैं.
इन 8 शूटर्स ने किया क्वालीफाई
- सुरुचि सिंह (महिला 10m एयर पिस्टल)- इस साल की सबसे बड़ी स्टार रहीं, जिन्होंने लगातार ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में तीन गोल्ड जीते. अभी वो वर्ल्ड नंबर-1 हैं.
- ईशा सिंह (महिला 10m एयर पिस्टल)- चीन के निंगबो में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर जगह बनाई है. अब ईशा से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
- रुद्रांक्श पाटिल (पुरुष 10m एयर राइफल)– ब्यूनस आयर्स में गोल्ड जीतकर क्वालीफाई किया है. उनसे देश को बड़ी उम्मीदें हैं.
- अर्जुन बाबुता (पुरुष 10m एयर राइफल)- लीमा में सिल्वर जीतकर एंट्री पाई है. अब उनके सामने दोहा में होने वाले इस फाइनल में गोल्ड जीतने की चुनौती रहेगी.
- सिफ्त कौर सामरा (महिला 50m राइफल थ्री पोजीशन) एशियन चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने ब्यूनस आयर्स में गोल्ड के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.
- विजयवीर सिद्धू (पुरुष 25m रैपिड-फायर पिस्टल)- ब्यूनस आयर्स में गोल्ड जीतकर एंट्री ली है.
- सिमरनप्रीत कौर बरार (महिला 25m पिस्टल)- लीमा में सिल्वर मेडल जीतकर क्वालीफाई किया है.
अभी और बढ़ सकती है दल की संख्या
2025 में चार विश्व कप चरणों में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और तब जाकर 8 शूटर फाइनल में जगह पक्की कर पाए हैं. पिछले चार चरणों में भारतीय दल ने राइफल/पिस्टल स्टैंडिंग में कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 मेडल जीते. भारत के पास अभी और खिलाड़ियों को क्वालीफाई कराने का मौका है. अक्टूबर में एथेंस में ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप शॉटगन और नवंबर में काहिरा में ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल में भारतीय शूटर क्वालीफाई कर सकते हैं. इससे भारतीय दल की संख्या और बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: NZ vs AUS T20I: न्यूजीलैंड को बदलना पड़ा टी20 कप्तान, 6 स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
18 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
4 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
6 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
6 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
6 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
9 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
9 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines