Virat Kohli First Century: 24 दिसंबर, 2009। ईडन गार्डन्स का मैदान। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला। मैच से पहले खबर आती है कि युवराज सिंह फिंगर इंजरी की वजह से इस मुकाबला का हिस्सा नहीं होंगे। युवी की जगह पर दाएं हाथ के एक युवा बल्लेबाज को मौका मिलता है। वो बल्लेबाज जो अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप दिलाकर लाया था। साल 2008 में इस बल्लेबाज ने डेब्यू तो कर लिया था, लेकिन विश्व क्रिकेट में अपनी अभी पहचान कायम करने का मौका तलाश रहा था। श्रीलंका पहले बैटिंग करती है और स्कोर बोर्ड पर 315 रन टांग देती है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम सचिन और सहवाग का विकेट महज 23 रन के स्कोर पर गंवा देती है।
मुश्किल परिस्थिति और श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाजों के आगे भारत के एक नए-नवेले बल्लेबाज का आगमन होता है। नाम विराट कोहली। ड्रेसिंग रूम से उस दिन यह बल्लेबाज मानो तय करके निकला था कि आज 22 गज की पिच पर कुछ ऐसा करके दिखाना है, जिसका जिक्र सालों-साल किया जाएगा। इंडियन क्रिकेट इस बात से अनजान था कि 24 दिसंबर को एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।
कोहली का पहला शतक
श्रीलंका के मजबूत बॉलिंग लाइनअप के आगे क्रीज पर पैर जमाना उस दौर में आसान नहीं था। हालांकि, विराट बल्ला थामकर उस दिन अपनी काबिलियत का मानो नमूना पेश करने की उतरे थे। गौतम गंभीर दूसरे छोर पर खड़े थे और इधर थे विराट। दोनों ने धीरे-धीरे करके पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दबाव में भी कोहली बड़ी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और देखते ही देखते उन्होने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरी तरफ से गंभीर भी श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे और विराट पर प्रेशर नहीं आने दे रहे थे।
कोहली ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी जारी रखी और वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक ठोक डाला। 51 गेंदों पर अर्धशतक आया और फिर 110 गेंदों पर विराट के बल्ले से निकली एकदिवसीय करियर की पहली सेंचुरी। पूरी पारी के दौरान विराट एक बार फिर दबाव में नहीं दिखे और उनके बल्ले से एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स निकले। 114 गेंदों का सामना करते हुए कोहली ने 107 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान विराट के बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला।
गंभीर के साथ यादगार साझेदारी
गौतम गंभीर ने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप जमाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी जमाई, जिसके बूते टीम इंडिया इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। विराट के बल्ले से निकला वो पहला शतक कई मायनों में खास था। इस सेंचुरी के बाद किंग कोहली ने अपने करियर में पीछे मुडकर नहीं देखा। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 81 सेंचुरी लगा चुके हैं। कोहली अपने विराट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स पहले ही ध्वस्त कर चुके हैं और हर किसी का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड अगर कोई चकनाचूर कर सकता है, तो वह विराट ही हैं।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines