---विज्ञापन---

LIVE मैच के दौरान आखों में हुआ इंफेक्शन, फिर भी चश्मा पहनकर उतरा मैदान पर और 15 चौके-1 छक्के के साथ ठोक डाला धमाकेदार शतक

NZ vs WI Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. मैच के चौथे दिन टीम के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने अपना चौथा टेस्ट शतक जड़. होप को मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान ही आंखों में इंफेक्शन हो गया था, इसके बावजूद उन्होंने चश्मा लगाकर मैदान पर उतरने का फैसला किया और 15 चौके और एक छक्के की मदद से धमाकेदार शतक जड़ दिया.

---विज्ञापन---

Shai Hope Century: वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है. टी20 और वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले टेस्ट की आखिर पारी में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने धमाकेदार शतक जड़ा. मैच के तीसरे दिन लाइव मैच के दौरान होप की आंख में इंफेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने को कहा, लेकिन फिर भी होप चौथे दिन चश्मा पहनकर बैटिंग करने उतरे और शतक ठोक टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला.

वेस्टइंडीज के लिए चट्टान की तरह खड़े रहे शाई होप

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 531 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. जिसका पीछा करने उतरी विंडीज अपनी दूसरी पारी में 74 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. वहीं, शाई होप तीसरे दिन आंखों में इंफेक्शन के कारण मैदान से बाहर रहे, लेकिन चौथे दिन जब टीम मुश्किल में थी तो वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए.

---विज्ञापन---

होप ने न्यूलीलैंड के खिलाफ जुझारू बल्लेबाजी करते हुए 139 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. होप ने 183 गेंदों पर 116 रन बनाकर एक छोर पर दीवार की तरह खड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: वाइजैग में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 319 रन

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं. आखिरी दिन उसे 319 रन चाहिए होंगे. होप ने इसी मैच की पहली पारी में भी बल्ले से कमाल किया था. उन्होंने 107 गेंदों पर 56 रन रन किए थे. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 167 रनों पर बिखर गई थी. अब देखना होगा कि मैच के आखिरी दिन वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का हासिल कर पाती है या फिर न्यूजीलैंड जल्द ही 6 विकेट लेकर मैच अपने नाम करेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SA: Virat Kohli मचाएंगे रांची-रायपुर से भी ज्यादा वाइजैग में तबाही! बेमिसाल आंकड़े दे रहे गवाही

First published on: Dec 05, 2025 03:45 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola