हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी या कोहली नहीं, इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट', अश्विन का चौंकाने वाला बयान

IPL 2026 के फाइनल में RCB की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गया, जबकि पूरे सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन इन दोनों फैसलों से सहमत नहीं हैं.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli

IPL 2026, R Ashwin on Player of the Match and Tournament: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के साथ आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर खत्म हो गया. रविवार (31 मई) को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. बेंगलुरु की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वहीं, पूरे सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. लेकिन भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दोनों फैसलों से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. अश्विन के मुताबिक, प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट किसी और खिलाड़ी को देना चाहिए था.

अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया असली हकदार

अश्विन का मानना है कि विराट कोहली या वैभव सूर्यवंशी को नहीं, बल्कि आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे सीजन का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाना चाहिए था. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, “मेरे हिसाब से भुवनेश्वर कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द मैच दोनों अवॉर्ड मिलने चाहिए थे.” अश्विन ने यह बयान भुवनेश्वर के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिया है, जिसके दम पर आरसीबी खिताब के पास पहुंच सकी.

विज्ञापन

पर्पल कैप से सिर्फ एक विकेट दूर रहे भुवी

भुवनेश्वर कुमार ने पूरे आईपीएल 2026 सीजन में आरसीबी की गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए शानदार गेंदबाजी की. भुवी ने 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने उनसे सिर्फ एक विकेट ज्यादा (29 विकेट) लेकर पर्पल कैप अपने नाम की. बता दें कि, भुवनेश्वर IPL में दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं.

फाइनल मुकाबले में भी भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए. सबसे पहले उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा और फिर डेथ ओवरों में जेसन होल्डर का विकेट लेकर गुजरात की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इसके अलावा, भुवी ने पूरे टूर्नामेंट में कई मौकों पर अपने अनुभव और सटीक गेंदबाजी से आरसीबी को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाले का काम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में से किसका 1 रन है सबसे महंगा?

फाइनल में विराट कोहली का रहा जलवा

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो अहमदाबाद में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन पर ही रोक दिया. रासिख सलाम ने 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट हासिल किया.

वहीं, 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी होने का परिचय दिया. ओपनिंग करने उतरे कोहली ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 42 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Fair Play Award: पंजाब किंग्स बनी सबसे ‘जेंटलमैन’ टीम, इस नंबर पर रही चैंपियन RCB, CSK और MI

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola