Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

NZ vs PAK: 20 की जगह 15-15 ओवर का क्यों हो रहा दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी वजह

New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 20 नहीं 15-15 ओवर का हो रहा है। ये मैच ओवल के डुनेडिन में खेला जा रहा है।

Author
Edited By : Vishal Pundir Updated: Mar 18, 2025 09:57
NZ vs PAK 2nd T20I
NZ vs PAK 2nd T20I

New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच ओवल के डुनेडिन में खेला जा रहा है। पहले मैच में हारने के बाद अब पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के नए सलामी बल्लेबाज हसन नावाज पहले मैच की तरह इस मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वहीं, दूसरा मैच 20 नहीं बल्कि 15-15 ओवर का खेला जा रहा है, जिसकी बड़ी वजह सामने निकलकर आ रही है।

क्यों हो रहा 15-15 ओवर का मैच?

दरअसल मैच से पहले डुनेडिन में बारिश हो रही थी। बारिश के चलते मैच में टॉस भी काफी देरी से हुआ। अंपायर ने बारिश रूकने के बीच में दो बार मैदान का इंपेक्शन किया था। बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ। जिसके चलते मैच में ओवर घटाए गए। अब ये मैच 20 की जगह 15-15 ओवर का खेला जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- बेइज्जत होकर भी नहीं सुधर रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर, इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे बाबर-नसीम और रिजवान

पाकिस्तान ने बनाए 135 रन

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान अली आगा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सलमान ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा शादाब खान ने 26 और शाहीन अफरीदी ने 22 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चार गेंदबाजों ने 2-2-2-2 विकेट चटकाए। जिसमें जैकब, बेन सीयर्स, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी शामिल हैं। ईश सोढ़ी ने महज 2 ओवर में ही 2 विकेट चटका दिए थे।

ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: क्यों समय पर शुरू नहीं हो सका दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स

First published on: Mar 18, 2025 09:50 AM

संबंधित खबरें