Neil Wagner Announced Retirement: न्यूजीलैंड टीम को हाल ही में अपने ही घर पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद अब न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जी हां हम बात करे रहे हैं न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज नील वैगनर की। जिन्होंने अपने 12 साल पुराने क्रिकेट करियर पर अब विराम लगाने का फैसला कर दिया है। nzc.nz की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार से शुरू होगी और पहला मैच वेलिंग्टन में जबकि दूसरा क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। ये खबर सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है।
संन्यास की घोषणा करते हुए वैगनर ने कहा जिस चीज को आपने बहुत कुछ दिया है और जिससे आपने बहुत कुछ हासिल किया है, उससे दूर जाना आसान नहीं है लेकिन अब समय आ गया है कि दूसरे लोग भी आगे आएं और इस टीम को आगे ले जाएं। मैंने ब्लैककैप्स के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के हर एक पल का आनंद लिया है और एक टीम के रूप में हम जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं उस पर मुझे गर्व है।
आगे वैगनर ने कहा मेरे करियर के दौरान बनी दोस्ती और बंधन मैं सबसे अधिक संजोकर रखूंगा और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आज मैं जहां हूं उसमें भूमिका निभाई है। मेरे टीम के साथी हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं और मैं हमेशा वही करना चाहता था जो टीम के लिए सबसे अच्छा हो – मुझे उम्मीद है कि मैं यही विरासत छोड़ूंगा।
नील वैगनर का क्रिकेट करियर
नील वैगनर ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें वैगनर ने 260 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नील वैगनर 205 मैचों में 821 विकेट हासिल किए। वहीं 86 टी20 मैचों में वैगनर ने 95 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- पॉलिटिक्स का शिकार हुए हनुमा विहारी, अचानक छोड़ी टीम; TDP नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:- BCCI जल्द लेगी ‘रेड-बॉल’ क्रिकेट पर बड़ा फैसला, क्या IPL है इसकी वजह?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, कब, कहां और कैसे मिलेगी टिकट जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines