BCCI जल्द लेगी 'रेड-बॉल' क्रिकेट पर बड़ा फैसला, क्या IPL है इसकी वजह?

Board of Control for Cricket in India: आईपीएल से ज्यादा रेड-बॉल क्रिकेट की तरफ खिलाड़ियो का ध्यान केंद्रित करने के लिए बीसीसीआई जल्द ही एक बड़ा फैसला कर सकती है। जिससे खिलाड़ियों की फीस में इजाफा हो सकता है।

BCCI to hike Test match fees IPL 2024

BCCI to hike Test match fees IPL 2024 Image Credit: Social Media

Board of Control for Cricket in India: भारतीय टीम ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस बीच रेड-बॉल क्रिकेट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बड़ा फैसला कर सकती है। दरअसल बहुत से खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए खुद को रेड-बॉल क्रिकेट से दूर रखते हैं। जिसके चलते खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हो पाते हैं और खिलाड़ियों का ज्यादा ध्यान रेड-बॉल क्रिकेट पर न होकर आईपीएल पर ज्यादा होता है।

विज्ञापन

रेड-बॉल क्रिकेट में खिलाड़ियों की बढ़ सकती है फीस

रेड-बॉल क्रिकेट में खिलाड़ियों को उतना पैसा नहीं मिलता है जितना की आईपीएल में मिलता है। ऐसे में अब बीसीसीआई रेड-बॉल क्रिकेट में खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी स्थिति से बचने के लिए जहां खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए खुद को रेड-बॉल क्रिकेट से दूर रख रहे हैं, बीसीसीआई टेस्ट के लिए मैच फीस बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

बता दें, ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज से आराम लेने का फैसला किया था। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी लेकिन ईशान ने रणजी में एक भी मैच नहीं खेला। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि ईशान किशन का फोकस रेड-बॉल क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल पर है। इसके बाद श्रेयस अय्यर जो पीठ दर्द के चलते इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए थे जिसके बाद एनसीए द्वारा बताया गया था कि अय्यर फिट है और मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं लेकिन इसके बाद भी अय्यर रणजी मैच नहीं खेले थे।

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया उदाहरण के लिए यदि कोई एक कैलेंडर वर्ष में सभी टेस्ट सीरीज खेलता है, तो उसे वार्षिक रिटेनर अनुबंध के अलावा अतिरिक्त रूप से पुरस्कृत किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी अधिक लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए आएं। यह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए एक अतिरिक्त लाभ होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ