हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीएम नरेंद्र मोदी से नीरज चोपड़ा की मुलाकात, साथ में वाइफ हिमानी भी मौजूद, जानिए क्या हुई बात?

PM Narendra Modi hosts Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर मुलाकात की, साथ में एथलीट की वाइफ हिमानी मोर भी मौजूद थीं, इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के जरिए दी.

विज्ञापन
Himani Mor PM Narendra Modi Neeraj Chopra

Neeraj Chopra Meets PM Narendra Modi: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ स्थित अपने आवास से तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर की मेजबानी की. प्रधानमंत्री जैवलिन थ्रो प्लेयर के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते दिखे, और अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की, खासकर खेल से जुड़े मसलों पर.

रॉयल लुक में नीरज

नीरज चोपड़ा आइवरी कलर की शेरवानी पहने हुए दिखे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने काले रंग का धारीदार सफारी सूट पहना था. हिमानी ने हरे रंग की वेलवेट जैकेट के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पीएम आवास पर पहुंची थी. नीराज का लुक काफी रॉयल लग रहा था, जिसकी फैंस सोशल मीडिया जमकर तारीफ कर रहे हैं.

नीरज के लिए कैसा रहा 2025?

हालांकि नीरज भारत के सबसे मशहूर एथलीटों में से एक हैं, लेकिन 2025 का साल उनके लिए कॉम्पिटिशन के लिहाज से मिला-जुला रहा. उनके सीजन के मेजर हाइलैइट्स में से एक दोहा डायमंड लीग में आया, जहां उन्होंने काफी सालों के इंतजार के बाद 90 मीटर का लैंडमार्क पार किया. उनका 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो एक पर्सनल माइलस्टोन था, हालांकि ये गोल्ड मेडल जीतने के लिए काफी नहीं था.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 देखने जाना है यूएस-कनाडा और मैक्सिको, वीजा पाने के लिए करने होंगे ये सारे काम

विज्ञापन

इस खिलाड़ी से पीछे रहे थे नीरज

जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के बेहतर थ्रो के साथ टॉप पोजीशन हासिल किया, जिससे नीरज को उस दिन दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. इस झटके के बावजूद, नीरज ने दूसरे इंटरनेशनल मीट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पेरिस डायमंड लीग और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक दोनों में जीत हासिल की. ​​डायमंड लीग सीजन के दौरान, वो रेस स्टैंडिंग में कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola